भूकंप या ग्लेशियर का टूटना... नेपाल में जलप्रलय आने के पीछे क्या है वजह? अमेरिकी एजेंसी ने बताया
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 160 लोगों की मौत हुई और 844 लापता हैं। अमेरिकी एजेंसी USGS ने बाढ़ के कारण की पुष्टि की है।
HighLights
नेपाल में भीषण बाढ़ से 160 की मौत, 844 लोग लापता।
USGS ने पुष्टि की, बाढ़ का कारण ग्लेशियर ढहना, भूकंप नहीं।
राहत और बचाव कार्य जारी, 403 पर्यटक अभी भी लापता।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं तो वाहन सूखे तिनकों तरह उड़ते दिखाई दिए। अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 133 भारतीयों समेत 844 लोग लापता हैं। इन सब के बीच यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बुधवार देर शाम को बताया कि इस बाढ़ की वजह क्या थी?
यूएसजीएस ने साफ किया कि बुधवार सुबह नेपाल में आई जानलेवा अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की वजह भूकंप नहीं, बल्कि जमीन खिसकना (लैंडस्लाइड) था। एजेंसी ने कहा कि जिस भूकंपीय गतिविधि को शुरू में भूकंप बताया गया था, वह असल में ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहाव की घटना थी। इसी वजह से बाद में निचले इलाकों में भारी तबाही मची।
पहले बताया गया था भूकंप
गुरुवार को यूएसजीएस ने बताया कि नेपाल के समय के अनुसार सुबह 8:37 बजे काठमांडू के उत्तर में नेपाल-चीन सीमा पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, बाद में एजेंसी ने साफ किया कि जिस घटना को शुरू में भूकंप बताया गया था, वह असल में ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहाव की घटना थी। कोई भूकंप नहीं आया था।
-1787798449168.webp)
प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों की शुरुआती स्टडी से पता चला कि नेपाल-चीन के रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) उत्तर-पूर्व में लेन्डे नदी में बर्फ और चट्टानों के खिसकने से मलबे वाली बाढ़ आ गई थी।
-1787798477506.webp)
ये नदी भोटे कोशी की एक सहायक नदी है जो चीन से नेपाल की ओर बहती है। इसके बाद आए अचानक बाढ़ से 160 लोगों की मौत हो गई। यह बाढ़ एक बेहद जबरदस्त भूस्खलन के कारण आई थी, जिसे बाद में 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के बराबर दर्ज किया गया।
नेपाल में चल रहा राहत और बचाव कार्य
बाढ़ के बाद रसुवा और अन्य इलाकों में राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। नेपाल पुलिस ने 160 शव बरामद किए हैं और अधिकारी बाढ़ के खतरे वाले इलाकों से परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
-1787798542568.webp)
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, आपदा आने के बाद कई घंटों तक कम से कम 403 पर्यटक लापता हैं और इनमें 341 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 160 की मौत; 844 लापता लोगों में 133 भारतीय भी शामिल
