विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netherlands Ede: नीदरलैंड के एडे शहर में घुसे अज्ञात हमलावर, दर्जनों लोगों को बनाया बंधक; 150 घरों को कराया खाली

Published: Sat, 30 Mar 2024 04:45 PM (IST)

यूरोपीय देश नीदरलैंड के एडे शहर में शनिवार को दर्जनों लोगों को एक इमारत में बंधक बना लिया गया। भारी-भरकम ...और पढ़ें

नीदरलैंड के एडे शहर में घुसे अज्ञात हमलावर, दर्जनों लोगों को बनाया बंधक। (फोटो, एक्स)
नीदरलैंड के एडे शहर में घुसे अज्ञात हमलावर, दर्जनों लोगों को बनाया बंधक। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. पुलिस ने चौराहे के पास से 150 घरों को खाली कराया
  2. एडे की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश

एपी, एडे (नीदरलैंड)। यूरोपीय देश नीदरलैंड के एडे शहर में शनिवार को दर्जनों लोगों को एक इमारत में बंधक बना लिया गया। भारी-भरकम हथियारों से लैस नीदरलैंड पुलिस ने एडे शहर को घेर लिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इमारत में कई लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है।

पुलिस प्रवक्ता साइमन क्लोक ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एडे शहर में लोगों को बंधक बनाया जा रहा है। मगर उन्होंने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देने और इसमें कितने लोग शामिल हैं इसके बारे में बताने इनकार कर दिया।

पुलिस ने चौराहे के पास से 150 घरों को खाली कराया

डच पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इसमें आतंकवादी मकसद के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने एडे के एक चौराहे के पास से 150 घरों को खाली करा लिया। पुलिस ने लोगों से कहा कि इस क्षेत्र में एक शख्स है जो लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

एडे की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश

एडे शहर एम्स्टर्डम से 85 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एक ग्रामीण शहर है। एक सरकारी आदेश के मुताबिक सेंट्रल एडे की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Pakistan: बलूचिस्तान में भारी बारिश से गिरी घर की छत, पांच खदान श्रमिकों की मौत; पुलिस कर रही जांच