Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एवरेस्ट पर बना नया विश्व रिकॉर्ड, एक दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

    नेपाल की ओर से एक दिन में 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। इसी अभियान के दौरान का ...और पढ़ें

    एवरेस्ट पर बना नया विश्व रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

    एवरेस्ट पर बना नया विश्व रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 274 पर्वतारोहियों ने एक दिन में एवरेस्ट फतह की।

    2. तीन भारतीय पर्वतारोही भी इस रिकॉर्ड में शामिल।

    3. कामी रीता ने 32वीं, ल्हाकपा शेरपा ने 11वीं बार चढ़ाई।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में चढ़ाई कर विश्व रिकार्ड बनाया है। सभी 274 पर्वतारोही बुधवार को 8,848.86 मीटर की चोटी पर पहुंच गए।

    कीर्तिमान बनाने वाली इस टीम में शामिल तीन भारतीय पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी, संदीप अरे और अजय पाल ¨सह धालीवाल हैं। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा पर्वतारोहियों के माउंट एवरेस्ट पर नेपाल की तरफ से चढ़ाई करने का रिकार्ड 2019 में बना था।

    मई 2019 में, नेपाल की तरफ से एक ही दिन में 223 पर्वतारोही शिखर पर पहुंचे थे।नेपाल में अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि राम भंडारी ने बताया कि 150 नेपाली शेरपाओं सहित ये पर्वतारोही एक ही दिन में शिखर पर पहुंचे।

    नेपाल के कामी ने बनाया नया कीर्तिमान

    नेपाल के कामी रीता शेरपा ने भी नया कीर्तिमान बनाया हैं। उन्होंने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर चढ़कर अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है, वहीं नेपाल की ल्हाकपा शेरपा रिकार्ड 11वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बनीं।

    पुणे के गिरिप्रेमी पर्वतारोहण क्लब के तीन सदस्यों ने की एवरेस्ट पर चढ़ाई पुणे के पर्वतारोहण क्लब गिरिप्रेमी के तीन पर्वतारोहियों ने गुरुवार को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की और 8,848.86 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय तिरंगा फहराया।

    अभियान का नेतृत्व करने वाले उमेश जिरपे ने बताया कि विवेक शिवडे, मिहिर जाधव और अखिल काटकर 21 मई को अपने गाइड उर्गेन शेरपा, लक्पा शेरपा और लक्प्पा तेनजी शेरपा के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर पहुंचे। भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी गुरुवार को विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। मंडल ने छह नेपाली शेरपाओं सहित आठ अन्य लोगों के साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

    खबरें और भी

    नीट पेपर नहीं हुआ था लीक...' संसदीय समिति के सामने NTA ने बताया- सिस्टम हुआ था कॉम्प्रोमाइज