Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Niger: सैनिकों ने जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को घोषित किया राष्ट्र प्रमुख, देश में संविधान किया गया निलंबित

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 01:49 AM (IST)

    जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने टीवी पर संदेश जारी करते कहा कि उन्हें सैनिकों ने नेता के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने देश के नागरिकों और अंतरराष्ट्री ...और पढ़ें

    जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को बनाया गया नाइजर का राष्ट्रप्रमुख।(फोटो सोर्स: एपी)
    जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को बनाया गया नाइजर का राष्ट्रप्रमुख।(फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी बने नाइजर के राष्ट्रप्रमुख
    2. सैना ने नेता के रूप में उन्हें मान्यता दे दी
    3. देश के नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से सेना ने मांगा समर्थन

    नियामे, एपी। नाइजर में तख्तापलट करने वाले सैनिकों ने शुक्रवार को अपने नेता जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को राष्ट्र प्रमुख घोषित कर दिया। प्रवक्ता कर्नल मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि संविधान निलंबित कर दिया गया है। जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी अब राष्ट्र प्रमुख हैं।

     नाइजर की सेना के विभिन्न गुटों में चल रही खींचतान

    जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने टीवी पर संदेश जारी करते कहा कि उन्हें सैनिकों ने नेता के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने देश के नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से समर्थन मांगा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों द्वारा नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में लेने के बाद से नाइजर की सेना के विभिन्न गुटों में सत्ता के लिए खींचतान की बात कही जा रही है।

    आतंकवाद से लड़ने के लिए नाइजर पर निर्भर कई पश्चिमी देश

     अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों से लड़ने के लिए नाइजर को पश्चिमी देश विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखते हैं। यहां रूस और पश्चिमी देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है।

    फ्रांस के देश में 1,500 सैनिक हैं जो नाइजीरियाई लोगों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हैं और अमेरिका ने देश के सैनिकों को प्रशिक्षित करने में मदद की है।

    खबरें और भी