Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nigeria Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में मारे गए 160 लोग, डकैतों ने किया था हमला

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 03:47 AM (IST)

    नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को डकैतों ने विभिन्न ...और पढ़ें

    Nigeria Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में मारे गए 160 लोग, डकैतों ने किया था हमला (फाइल फोटो)
    Nigeria Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में मारे गए 160 लोग, डकैतों ने किया था हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में गई 160 लोगों की जान।
    2. रविवार को डकैतों ने विभिन्न समुदायों पर हमला किया था।

    रायटर, अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को डकैतों ने विभिन्न समुदायों पर हमला किया था।

    हमले में मारे गए 160 लोग

    अधिकारी ने बताया कि इस हमले के बाद से अब तक 160 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    इससे पहले स्थानीय सरकारी क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष कसाह ने सोमवार कहा था कि शनिवार और रविवार को हुए हमलों में 113 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला डकैतों ने किया था, जिसमें 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायल के हमले में ईरानी जनरल की मौत, सीरिया के दमिश्क में बनाया निशाना

    चरवाहों और किसानों के बीच आए दिन होती हैं झड़पें

    दरअसल, उत्तर-मध्य राज्य में चरवाहों और किसानों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। मई के बाद से यहां हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। किसान-चरवाहों के हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

    यह भी पढ़ें- China: 'हमारी कंपनियों से भेदभाव न करे भारत', वीवो के अधिकारियों के बचाव में आया चीन