Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nigeria Floods: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 600 के पार

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 08:17 AM (IST)

    Nigeria Floods नाइजीरिया में आई एक दशक की सबसे भीषण बाढ़ से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लाख स ...और पढ़ें

    Flood in Nigeria: नाइजारिया में बाढ़ का कहर (फोटो- पीटीआइ)
    Flood in Nigeria: नाइजारिया में बाढ़ का कहर (फोटो- पीटीआइ)

    अबुजा, एएफपी। Flood in Nigeria: नाइजीरिया में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। एक दशक में आई सबसे भयानक बाढ़ में 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है।

    बाढ़ के लिए तैयार नहीं थे राज्य

    मानवीय मामलों के मंत्री सादिया उमर फारूक (Humanitarian Affairs Minister Sadiya Umar Farouq) के मुताबिक, भीषण बाढ़ के चलते 16 अक्टूबर 2022 तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पिछले सप्ताह मृतकों की संख्या 500 थी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य बाढ़ के लिए तैयार नहीं थे, जिससे काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    82 हजार से अधिक घर नष्ट

    सादिया उमर फारूक ने कहा कि बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। उन्होंने बताया कि 82 हजार से अधिक घरों और लगभग 110,000 हेक्टेयर (272,000 एकड़) कृषि भूमि को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जबकि बारिश का मौसम आमतौर पर जून के आसपास शुरू होता है।

    ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में गिरेगी लिज ट्रस की सरकार! पीएम पद से हो सकती है छुट्टी, ऋषि सुनक की वापसी पर सट्टेबाज लगा रहे दांव

    2012 में आई भीषण बाढ़

    बता दें, 2012 में नाइजीरिया में बाढ़ से 363 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। चावल का उत्पादन करने वालों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ का असर चावल की कीमतों पर भी पड़ सकता है, जिससे 20 करोड़ लोग प्रभावित हो गए थे। नाइजीरिया में चावल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    खबरें और भी

    भुखमरी का सामना कर रही है जनता

    विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (UN's Food and Agriculture Organization) ने पिछले महीने बताया था कि नाइजीरिया उन छह देशों में शामिल है, जहां की अधिकांश जनता भूखमरी का सामना कर रही है।

    ये भी पढ़ें: US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला जारी, पीट्सबर्ग में तीन लोगों की मौत एक घायल