Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea: उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के तट रक्षक और दक्षिण कोरियाई सेना का दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 09:00 PM (IST)

    जापान के तट रक्षक और दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया (North Korea) ने रविवार को एक अज्ञात प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जा ...और पढ़ें

    उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल (Image: AP)
    उत्तर कोरिया ने रविवार को फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल (Image: AP)

    रॉयटर्स, सियोल। उत्तर कोरिया ने रविवार को एक अज्ञात प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान के तट रक्षक और दक्षिण कोरियाई सेना ने इसका दावा किया है। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अनुसार, मिसाइल को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से समुद्र की ओर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस पर कोई और विवरण नहीं बताया गया।

    यह लॉन्च सियोल और टोक्यो के अधिकारियों की चेतावनी के बाद किया गया है। इसमें बताया गया था कि परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया इस महीने अपनी सबसे लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) सहित एक मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।

    उत्तर कोरिया की सभी बैलिस्टिक मिसाइल पर प्रतिबंध

    जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर कोरिया की सभी बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, प्योंगयांग आत्मरक्षा के अपने संप्रभु अधिकार के रूप में उनका बचाव करता आ रहा है। 

    समाचार एजेंसी योनहाप ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम ताए-ह्यो का हवाला देते हुए बताया कि वॉशिंगटन और सियोल ने प्योंगयांग के परमाणु खतरे को रोकने और उसे जवाब देने के तरीके पर अगले साल तक एक दिशानिर्देश बनाने का फैसला किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pakistan Election: पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों का प्रशिक्षण बहाल

    यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के क्षेत्र में दागे ड्रोन, रूसी हवाई अड्डे और काला सागर तट को बनाया निशाना