Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuclear Weapons: उत्तर कोरिया गुपचुप कर रहा युद्ध की तैयारी, किम जोंग उन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:59 AM (IST)

    North Korea उत्तर कोरिया धीरे-धीरे अपने कोरोना महामारी लॉकडाउन को समाप्त कर रहा है। किम जोंग उन सक्रिय रूप से मास्को और बीजिंग के साथ अपनी साझेदारी को ...और पढ़ें

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)

    सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों के उत्पादन में तेजी से वृद्धि करने और अपने देश से "नए शीत युद्ध" में संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना करने वाले राष्ट्रों के गठबंधन में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया। मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम ने संसद के दो दिवसीय सत्र के दौरान परमाणु हथियार को लेकर टिप्पणी की है। किम ने इस बयान में बताया कि देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम के विस्तार की उनकी नीति को शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया है। मंगलवार और बुधवार को सुप्रीम पीपुल्स असेंबली का सत्र किम द्वारा इस महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और सैन्य और प्रौद्योगिकी स्थलों का दौरा करने के लिए रूस के सुदूर पूर्व की यात्रा के बाद हुआ है।

    उत्तर कोरिया धीरे-धीरे अपने कोरोना महामारी लॉकडाउन को समाप्त कर रहा है। किम सक्रिय रूप से मास्को और बीजिंग के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा रहा है। उत्तर कोरिया अपने आपको राजनयिक अलगाव से बाहर निकलने और वाशिंगटन के खिलाफ एकजुट मोर्चे में शामिल करने का प्रयास कर रहा है। किम ने दुनिया को "नए शीत युद्ध" (New Cold War) में प्रवेश करने का संकेत दिया है। किम ने उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने का आदेश दिया है।

    उत्तर कोरिया के नए परमाणु निर्माण नीति को मिली मंजूरी

    केसीएनए ने कहा कि असेंबली के सदस्यों ने "देश के अस्तित्व और विकास के अधिकार को सुनिश्चित करने, युद्ध को रोकने और परमाणु हथियारों को उच्च स्तर पर तेजी से विकसित करके क्षेत्रीय और वैश्विक शांति की रक्षा करने" के लिए संविधान में एक नए निती को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किम जोंग ने परमाणु हथियार नीति को दिया संवैधानिक दर्जा, कहा- 'किसी को उल्लंघन की अनुमति नहीं'

    यह भी पढ़ें- India-Canada Row: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्लिंकन से की मुलाकात, भारत-कनाडा विवाद पर नहीं हुई कोई चर्चा