Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कूटनीतिक रूप से मूर्ख हैं और उनके दिमाग में कचरा भरा है- किम जोंग

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM (IST)

    उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने इसी महीने रूस यात्रा की थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों क ...और पढ़ें

    उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने इसी महीने रूस यात्रा की थी।
    उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने इसी महीने रूस यात्रा की थी।

    सियोल, एपी। उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल कूटनीतिक रूप से मूर्ख हैं और उनके दिमाग में कचरा भरा है। उसने संयुक्त राष्ट्र में सुक के भाषण को लेकर यह नाराजगी जताई है। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में सुक ने रूस के साथ सैन्य संबंधों को लेकर उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि दोनों के बीच हथियार सौदे से दक्षिण कोरिया पर खतरा पैदा हुआ तो उस स्थिति में सियोल शांत नहीं बैठेगा।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

    उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने इसी महीने रूस यात्रा की थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों के दौरे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई कि यूक्रेन युद्ध के कारण कम हो रहे रूस के पारंपरिक हथियार भंडार को फिर से भरने के बदले उत्तर कोरिया उन्नत परमाणु एवं हथियार प्रणाली हासिल कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- London: भारतीय मूल के नागरिक की अस्पताल में हुई मौत, पिता ने चलाया 'पेशेंट्स लाइव्स मैटर' अभियान

    क्या कहा रूस के विदेश मंत्री ने ?

    उधर, न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावारोव ने कहा कि वह अक्टूबर में उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। यह यात्रा पुतिन और किम की हालिया मुलाकात के तहत होगी।

    यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A गठबंधन में नहीं थम रही अंदरूनी लड़ाई, अब अधीर का ममता पर तंज, बोले- ये क्या समझेंगी लोगों का दर्द

    खबरें और भी