Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea: दक्षिण कोरिया ने कहा- उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर दागी एक और बैलिस्टिक मिसाइल

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 09:22 AM (GMT+05:30)

    North Korea पिछले कई हफ्तों से उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल प्रक्षेपण कर रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह मिसाइल शुक्रवार ...और पढ़ें

    उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दागी बैलिस्टिक मिसाइल (फाइल इमेज)
    उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दागी बैलिस्टिक मिसाइल (फाइल इमेज)

    सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह मिसाइल गुरुवार सुबह दागी गई। लेकिन उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी है।

    दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी वायु सेना अगले सप्ताह बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना बना रही है।

    टोक्यो के ऊपर से मिसाइल प्रक्षेपण

    इससे पहले इस महीने की शुरूआत में उत्तर कोरिया ने बीते मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। जिसके बाद देश की सरकार ने लोगों के बीच अलर्ट जारी कर दिया था। बीते पांच सालों में यह पहला मौका था जब उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी।

    यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन के सहयोगी कादिरोव का कुबूलनामा, यूक्रेनी सेना के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत

    यह भी पढ़ें- Elon Musk ने Twitter का अधिग्रहण पूरा होते ही CEO पराग अग्रवाल को हटाया, टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी