Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea: मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा किम जोंग उन, बोला- युद्ध के लिए तैयार रहने का समय आ गया है

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:11 AM (GMT+05:30)

    उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में लगा हुआ है। वह अपने पड़ोसी दक्षिण कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। ...और पढ़ें

    मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा किम जोंग उन
    मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा किम जोंग उन

    रॉयटर्स, सियोल। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में लगा हुआ है। वह अपने पड़ोसी दक्षिण कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। वहीं, केसीएनए समाचार एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग बुधवार को देश के मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा और इस दौरान उसने कहा कि देश के आसपास सब कुछ ठीक नहीं है और इसका मतलब है कि हमें अब युद्ध के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार रहना होगा।

    युद्ध के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार रहने का समय

    केसीएनए समाचार एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने देश के मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि उनके देश के आसपास अस्थिर भू-राजनीतिक स्थितियों का मतलब है कि अब युद्ध के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार रहने का समय है।

    उत्तर कोरियो ने हाल के वर्षों में हथियारों के विकास में तेजी लाई है

    किम ने बुधवार को किम जोंग इल यूनिवर्सिटी ऑफ मिलिट्री एंड पॉलिटिक्स में अपनी बात रखी। उत्तर कोरिया ने किम के नेतृत्व में हाल के वर्षों में हथियारों के विकास में तेजी लाई है और रूस के साथ घनिष्ठ सैन्य और राजनीतिक संबंध बनाए हैं, कथित तौर पर रणनीतिक सैन्य परियोजनाओं में मदद के बदले में यूक्रेन के साथ युद्ध में मास्को की सहायता की है।