Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान में हवाई हमला, तालिबान ने खाई जवाबी कार्रवाई करने की कसम

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 04:46 PM (IST)

    पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पाकटिका प्रांत में बमबारी की गई। इस हमले में 46 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के हमले का जवाब देगा तालिबान, रक्षा मंत्रालय का आया बयान (फाइल फोटो)
    पाकिस्तान के हमले का जवाब देगा तालिबान, रक्षा मंत्रालय का आया बयान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अफगानिस्तान में पाकिस्तान का हवाई हमला
    2. हमले में 46 लोगों की मौत

    रॉयटर, काबुल। अफगानिस्तान के पाकटिका प्रांत में पाकिस्तान की ओर से की गई बमबारी में 46 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान ने इसे बर्बर कृत्य करार दिया है।

    मंगलवार देर रात पाकटिका प्रांत के बरमल जिले के कई इलाकों को निशाना बनाया गया।

    एक रिपोर्ट में तालिबान के प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट करने का दावा किया गया है। पाकिस्तान ने अब तक आधिकारिक तौर पर हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सात गांवों पर बमबारी की गई, जिसमें लामन भी शामिल है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई और मुर्ग बाजार गांव पूरी तरह नष्ट हो गया।

    पाकिस्तानी जेट ने की बमबारी

    स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तानी जेट ने भीषण बमबारी की थी। रिपोर्टों के मुताबिक बरमाल में मुर्ग बाजार गांव पूरी तरह से नष्ट हो गया, जिससे मौजूदा मानवीय संकट और बढ़ गया। हवाई हमलों में गंभीर नागरिक हताहत हुए और व्यापक विनाश हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

    हवाई हमलों ने अफगानिस्तान में चल रहे मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने इसकी निंदा की और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    तालिबान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अधिकांश पीड़ित आम नागरिक हैं, जिनमें वजीरिस्तान के शरणार्थी भी शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के विपरीत आक्रामकता है। पाकिस्तानी पक्ष को समझना चाहिए कि ऐसी कार्रवाइयों से कोई समस्या हल नहीं होगी।

    तालिबान ने खाई हमले का जवाब देने की कसम 

    खामा प्रेस ने बताया कि बचाव कार्य जारी हैं। विवरणों की पुष्टि करने और हमलों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए आगे की जांच जारी है। हमला किस उद्देश्य से किया गया है इस पर जानकारी जल्द सामने आएगी।

    तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल, पक्तिका पर हवाई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है।

    मंत्रालय ने कहा कि अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा करना उनका वैध अधिकार है और हमले की निंदा करते हुए दावा किया कि टारगेटेड लोगों में "वजीरिस्तानी शरणार्थी" भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आएंगे इमरान खान! शहबाज सरकार से बातचीत से पहले अपनी पार्टी संग चर्चा कर बनाएंगे रणनीति

    खबरें और भी