विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया की बाढ़ में लापता अपनों को तलाश रहे लोग, अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 15 Sep 2023 07:34 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:35 AM (IST)

विनाशकारी बाढ़ के कहर से लीबिया कराह रहा है। आपदा से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी लीबिया का डेरना शहर है ...और पढ़ें

लीबिया की बाढ़ में लापता अपनों को तलाश रहे लोग
लीबिया की बाढ़ में लापता अपनों को तलाश रहे लोग

डेरना,एजेंसी। विनाशकारी बाढ़ के कहर से लीबिया कराह रहा है। आपदा से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी लीबिया का डेरना शहर है जहां लापता लोगों की तलाश में गुरुवार को भी बचाव टीमें जुटी रहीं। डेरना के मेयर अब्दुलमेनम अल घैती ने कहा कि बाढ़ के मंजर और उसकी भयावहता से 18 से 20 हजार लोगों के मौत की आशंका है।

डेरना शहर के बाहर दो बांधों के टूटने से चपेट में आए परिवार मिनटों में डूब गए। बचावकर्मियों को पीडि़तों तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 

पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ओथमैन अब्दुलजलील ने बताया कि अब तक बरामद शवों में से गुरुवार सुबह तक तीन हजार से अधिक लोग दफनाए जा चुके हैं। जबकि अन्य दो हजार से अधिक लोगों के लिए प्रक्रिया चल रही है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के बुधवार के आंकड़ों के अनुसार डेरना से 40 हजार से अधिक लोग विस्थापित हैं और 10 हजार लोग लापता हैं।

डेरना निवासी फदेल्लाह ने बताया कि उसके परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि अन्य 20 लोगों के भाग्य के बारे में अभी तक नहीं कोई जानकारी नहीं है। कहा, भयानक बाढ़ आई, जिससे आस-पड़ोस का सफाया हो गया और कुछ मृत लोग समुद्र में चले गए। 

रविवार को डेनियल तूफान के चलते आई भयंकर बाढ़ से पूर्वी लीबिया का डेरना शहर सबसे अधिक प्रभावित है। बाक्स लीबिया में फंसे हरियाणा-पंजाब के चार लोग सुरक्षित निकाले गएइस बीच लीबिया में फंसे चार भारतीयों को त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षित निकाल लिया है।

पंजाब और हरियाणा के रहने वाले इन चारों लोगों को गुरुवार को दूतावास के स्थानीय प्रतिनिधि तबस्सुम मंसूर ने बेनिना हवाई अड्डे से विदा किया। लीबिया में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी साझा की।