विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिलीपींस ने चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किए जहाज, इस वजह से बनी आमने-सामने आने की स्थिति

Published: Sat, 11 May 2024 11:45 PM (IST)

फिलीपींस ने शनिवार को कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर में एक विवादित क्षेत्र में जहाज तैनात किए हैं। उसने ...और पढ़ें

चीन- फिलीपींस में द्विपक्षीय दरार और गहरी हो सकती है। (फाइल फोटो)
चीन- फिलीपींस में द्विपक्षीय दरार और गहरी हो सकती है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चीन- फिलीपींस में द्विपक्षीय दरार और गहरी हो सकती है
  2. फिलीपींस ने चीनी राजनयिकों को निष्कासित करने का आह्वान किया

रॉयटर्स, मनीला। फिलीपींस ने शनिवार को कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर में एक विवादित क्षेत्र में जहाज तैनात किए हैं। उसने आरोप लगाया है कि चीन 'एक कृत्रिम द्वीप' का निर्माण कर रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि चीन की कथित अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जहाज भेजा गया था।

कार्यालय की ओर से कहा गया है कि दो अन्य जहाज क्षेत्र में बारी-बारी से तैनाती में थे। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमोडोर जे तारिएला ने कहा कि सबीना शोल का छोटे पैमाने पर पुन‌र्ग्रहण किया गया है, जिसे मनीला एस्कोडा कहता है।

चीन- फिलीपींस में द्विपक्षीय दरार और गहरी हो सकती है

मनीला में चीनी दूतावास ने फिलीपींस के दावों पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया, जिससे द्विपक्षीय दरार और गहरी हो सकती है। गौरतलब है कि फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शुक्रवार को समुद्री विवाद के बारे में फिलीपींस के एक एडमिरल के साथ फोन पर हुई बातचीत के कथित लीक होने पर चीनी राजनयिकों को निष्कासित करने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस पर किया ताबड़तोड़ हमला, डोनेट्स्क में पांच की मौत नौ घायल; पुतिन की सेना ने भी किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।