विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिलीपींस में स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत, दोनों हमलावर गिरफ्तार

Published: Tue, 23 Jun 2026 04:29 AM (IST)

फिलीपींस के टैकलोबन शहर के एक हाई स्कूल में दो छात्रों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिलीपींस के हाई स्कूल में हुई गोलीबारी।

  2. तीन छात्रों की मौत, सात अन्य घायल।

  3. दो संदिग्ध छात्र गिरफ्तार, जांच के आदेश।

डिजिटल डेस्क, मनीला। फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को दो छात्रों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मरने और घायल होने वालों में ज्यादातर छात्राएं थीं। 14 और 15 साल के संदिग्धों के पास से एक-एक पिस्तौल मिली है।

उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध और पीड़ित टैकलोबन शहर के सैन होजे नेशनल हाई स्कूल के छात्र थे, जहां सुबह के समय गोलीबारी हुई।

इस स्कूल में 1,500 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। दोनों संदिग्ध दोस्त हैं। उन्होंने शुरुआती पूछताछ में कहा कि स्कूल में उन्हें परेशान किया जाता था। उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है और अभी यह साफ नहीं है कि हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौलें उन्हें कहां से मिलीं। वे कैंपस के अंदर हथियार लाने में इसलिए कामयाब रहे, क्योंकि कई एंट्री और एग्जिट पाइंट पर सिर्फ एक गार्ड तैनात था।

पहले कमरे में गोलीबारी के बाद बच्चे इधर-उधर भागने लगे और ऐसा लगता है कि संदिग्ध कुछ पीड़ितों का पीछा करते हुए दूसरे कमरे में भी घुस गए।

एक संदिग्ध को स्कूल में ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा भागकर पास के घर में छिप गया। उसे पुलिस ने ढूंढ निकाला। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गोलीबारी की गहन जांच के आदेश दिए हैं।