Flydubai मामले में बड़ा खुलासा, जुलाई में ही थी 9/11 जैसे हमले की तैयारी; फिर क्यों टाल दिया प्लान?
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छर पर हुए हमले मामले में आरोपी को-पायलट अल-हम्ममी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह 9/11 की ...और पढ़ें
-1791207352650_m.webp)
जुलाई में ही फ्लाईदुबई के विमान को उड़ाना चाहता था ओमानी को-पायलट
HighLights
ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट पर जानलेवा हमला किया
वह 9/11 की तर्ज पर विमान से आत्मघाती हमला करना चाहता था
भारतीय पायलट ने सूझबूझ से बड़े हादसे को टाला
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर को-पायलट द्वारा किए गए हमले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्ममी ने जुलाई में ही अपने इस घातक हमले को अंजाम देने वाला था।
हालांकि, अंतिम समय में उसने अपने इस प्लान को स्थगित कर दिया क्योंकि उस उड़ान के क्रू मेंबर्स में से एक उसका दोस्त था।
जून से ही बना रह था योजना
फ्लाईदुबई में शामिल होने के बाद अल-हम्ममी ने हाल के महीनों में कई बार तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट की यात्रा की थी। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि जून में इजरायल यात्रा के दौरान उसका पूरा ध्यान हमले की योजना बनाने और एयरपोर्ट की खुफिया जानकारी जुटाने पर ही था।
फ्लाईदुबई को ही क्यों चुना?
इजराइली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उसने एयरलाइन में चयन होने से पहले ही हमले की साजिश रच ली थी। उसने पूछताछ में बताया, "मैंने पहले यह पता लगाया कि कौन-कौन सी एयरलाइन तेल अवीव जाती हैं, और इसी मकसद से मैंने फ्लाईदुबई को चुना। यह योजना मेरे सेलेक्शन से पहले ही बन चुकी थी।"
9/11 जैसा हमला करना चाहता था ओमानी को-पायलट
इजराइली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ओमान के को-पायलट हमाम अल-हम्ममी ने यूएई के जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी योजना फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 के कैप्टन स्मित मच्छर की हत्या करने के बाद विमान को सामान्य रूप से उड़ाते रहने की थी।
उसका इरादा था कि बिना किसी संदेह के लैंडिंग की सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली जाएं, और फिर 9/11 की तर्ज पर विमान को एयरपोर्ट की किसी इमारत या दूसरे जेट से टकराकर बड़ा आत्मघाती हमला अंजाम दिया जाए।
अल-हम्ममी का मानना था कि आखिरी क्षण तक इंतजार करके वह किसी को भी इस बात का पता नहीं चलने देगा कि क्या हो रहा है, जिससे उन्हें सतर्क होने या उसकी योजना को अंजाम देने से रोकने का समय नहीं मिलेगा।
अल-हम्ममी ने जांचकर्ताओं को बताया कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए, उसने मच्छर पर हमला उस वक्त किया, जब विमान जॉर्डन के ऊपर से गुजर रहा था और इजरायल के करीब पहुंच रहा था।
जानलेवा हमले के बाद भी सुरक्षित लैंडिंग
ओमानी को-पायलट द्वारा भारतीय मच्छर की हत्या करने के लिए किए गए जानलेवा हमले के बाद भी स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू में कर विमान को सुरक्षित सऊदी अरब में लैंड कराया गया, जिससे ओमानी को-पायलट का प्लान पूरी तरह फेल हो गया।
हमले से पहले मच्छर से बोला प्रार्थना के लिए
अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन मच्छर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बताया कि अल-हम्ममी ने उन पर जानलेव हमला करने से कुछ मिनट पहले प्रार्थना करने के लिए कहा था, जिससे उनके सिर पर जोरदार चोट लगी थी।
