Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेगा भारत

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 09:19 AM (IST)

    अफ्रीकी देश मोरक्को (Earthquake in Morocco) में देर रात आए भूंकप ने तबाही मचा दी। इसमें अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं 600 लोग गंभीर रू ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर जताया शोक
    पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर जताया शोक

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर जताया शोक
    2. भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है- पीएम मोदी
    3. मोरक्को में आए भूकंप में 296 लोगों की मौत

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तीव्र भूकंप के झटकों से काफी त्रासदी हुई है। दरअसल, शुक्रवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इसमें सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने इस तबाही पर दुख जताते हुए शोक प्रकट किया है।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक जताते हुए हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है। उन्होंने लिखा, "मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।"

    उन्होंने लिखा, "उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।"

    6.8 तीव्रता के साथ आया भूकंप

    गौरतलब है कि मोरक्को के मराकेश में शुक्रवार (8 सितंबर) की रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इस भयानक भूकंप से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस भूकंप से अब तक 800 लोगों की मौत हो गई है।

    खबरें और भी

    घायलों का इलाज जारी

    इस तबाही के कारण 600 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ। इस भूकंप का केंद्र मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप के जबरदस्त झटके, लगभग 300 लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

    यह भी पढ़ें: G20 Summit: जी20 समिट में क्या होगा आज का एजेंडा और पूरे दिन का शेड्यूल, पढ़ें हर सवाल का जवाब