विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोलैंड के क्राको शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; दस से ज्यादा घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 09:37 PM (IST)

पोलैंड के क्राको शहर के मुख्य बाजार चौक में हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए हैं।

पोलैंड में गोलीबारी।

पोलैंड में गोलीबारी।

HighLights

  1. पोलैंड के क्राको में भीषण गोलीबारी की घटना।

  2. गोलीबारी में 5 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल।

  3. पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली मारकर पकड़ा।

डिजिटल डेस्क, वारसॉ। पोलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राको के एक मुख्य बाजार में शनिवार को एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई। इस दर्दनाक हमले में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई, जबकि दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने सैन्य शैली के कपड़े पहने हुए थे और उसके पास एक मिलिट्री ग्रेड लंबी बंदूक थी। हमलावर ने चलती गाड़ी से बाजार में मौजूद बेकसूर लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी की चपेट में कुछ पुलिसकर्मी भी आ गए, जो घायल हुए हैं।

हमले में पांच लोगों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए पोलिश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्य बाजार में हुई इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। राहत और बचाव दल मौके पर मुस्तैद हैं।

स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं- पीएम डोनाल्ड टस्क

बता दें कि इस घटना के बाद देश में हड़कंप मच गया है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में कहा कि वह आंतरिक मंत्री के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री टस्क ने लिखा कि क्राको में हुई इस दुखद गोलीबारी के बाद गृह मंत्री मुझे लगातार स्थिति से अवगत करा रहे हैं। पुलिस इस हमले की पृष्ठभूमि और इससे जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और घायलों का इलाज जारी है। इस सनसनीखेज हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।