विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे पोप फ्रांसिस, डॉक्टरों ने कहा- उनकी हालत बेहद गंभीर

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 23 Feb 2025 02:06 AM (IST)

पोप फ्रांसिस की हालत काफी गंभीर है। वेटिकन ने कहा है कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस को फेफड़ों में हुए ...और पढ़ें

वेटिकन ने कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत काफी गंभीर (फोटो- रॉयटर)
वेटिकन ने कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत काफी गंभीर (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. वेटिकन ने कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत काफी गंभीर
  2. डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत नाजुक है

 एपी, रोम। पोप फ्रांसिस की हालत शनिवार को और बिगड़ गई, वेटिकन ने बयान जारी कर कहा कि पोप फ्रांसिस की हालत काफी गंभीर है। लंबे समय तक अस्थमा से पीड़ित होने के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी है। इस कारण उन्हें अधिक मात्रा में आक्सीजन देनी पड़ी।

जांच के बाद खून की कमी की बात सामने आई

वेटिकन ने कहा है कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस को फेफड़ों में हुए संक्रमण के कारण एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद खून की कमी की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें खून चढ़ाया गया। उन्होंने पहले की तुलना में अधिक दर्द में होते हुए भी बैठकर दिन बिताया। वहीं, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत नाजुक है।

सीटी स्कैन में दोनों फेफड़ों में संक्रमण की हुई पुष्टि

वेटिकन के अनुसार उनका सीटी स्कैन किया गया। इसमें उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया की पुष्टि हुई। रॉयटर्स के अनुसार, लैब टेस्ट, एक्सरे रिपोर्ट बता रही हैं कि उनकी हालत जटिल बनी हुई है। सर्दी के मौसम में पोप को ब्रॉन्काइटिस होने का खतरा बना रहता है।

2023 में भी तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

डबल निमोनिया गंभीर संक्रमण है। इससे दोनों फेफड़ों में सूजन आ जाती है और सांस लेना कठिन हो सकता है। इससे पहले मार्च 2023 में भी उन्हें ब्रॉन्काइटिस की समस्या के कारण तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नाजुक सेहत के कारण पोप कर रहे कई नियुक्तियां

अपनी नाजुक सेहत को देखते हुए पोप फ्रांसिस ने वेटिकन के कई अहम पदों पर लोगों की नियुक्तियां की हैं। पोप ने शनिवार को नन, सिस्टर राफैला पेइट्रिनी को वेटिकन सिटी अगली और प​हली महिला गवर्नर नियुक्त करने की प्रक्रिया में भी तेजी ला दी है। साथ ही घोषणा कर ​दी है कि उनका कार्यकाल 1 मार्च से शुरू होगा। वहीं 6 फरवरी को पोप ने कार्डिनल्स कॉलेज के डीन इतालवी कार्डिनल जियोवानी बतिस्ता रे का कार्यकाल बढ़ा दिया था।

यह भी पढ़ें- पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, दोनों फेफड़ों में संक्रमण, अब उत्तराधिकार की लड़ाई को लेकर चिंता

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।