विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Ukraine Visit: 'बातचीत से हो समस्या का समाधान', रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पीएम मोदी?

Published: Fri, 23 Aug 2024 05:34 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Aug 2024 05:47 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को कीव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की। फोटोः @BJP4India
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की। फोटोः @BJP4India

HighLights

  1. युद्ध का परिणाम बेहद दुखद होता हैः पीएम मोदी
  2. रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को कीव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का हल बातचीत के माध्यम से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध का परिणाम बेहद दुखद होता है। पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह बच्चों के लिए विनाशकारी है।  

शांति प्रयासों में भारत का रहा है सक्रिय योगदानः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का शांति प्रयासों में सक्रिय योगदान रहा है। हमारा दृष्टिकोण लोगों पर केंद्रित रहा है। मैं आपको और पूरे विश्व समुदाय को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यह भारत की प्रतिबद्धता है और हम मानते हैं कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और हम इसका समर्थन करते हैं।

पीएम मोदी ने आज के दिन को बताया ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच वार्ता के बाद भारत और यूक्रेन ने कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा और संस्कृति एवं मानवीय सहायता समेत चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

दर्दनाक परिस्थितियों के बीच आपने जिस गर्मजोशी के साथ मेरा और मेरे डेलिगेशन का स्वागत किया, इसके लिए मैं हृदय से आपका आभार व्य​क्त करता हूं। आज का दिन भारत और यूक्रेन के संबंधों के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री आज पहली बार यूक्रेन की धरती पर आया है। ये अपने आप में एक ऐतिहासिकत घटना है- पीएम मोदी 

भारत पहले ही दिन से रहा है शांति का पक्षकार

उन्होंने कहा कि आज मैं यूक्रेन में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं लेकर आया हूं। 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं मानवता से प्रेरित हैं। आज मैं यूक्रेन की धरती पर शांति का संदेश लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हमने जो दूसरा रास्ता चुना है, वह युद्ध से दूर रहना है, हम बहुत दृढ़ता से युद्ध से दूर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम तटस्थ थे, हम तटस्थ नहीं थे, हम पहले दिन से ही पक्षकार रहे हैं और हमारा पक्ष है शांति, हम बुद्ध की भूमि से आते हैं जहां युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है, हम महात्मा गांधी की भूमि से आते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया।

पीएम मोदी का यूक्रेन में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

इससे पहले पीएम मोदी के कीव पहुंचने पर जेलेंस्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे के गले मिले। पीएम मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन के नेशनल म्यूजियम पहुंच कर जंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।

यह भी पढ़ेंः

PM Modi in Ukraine: कंधे पर रखा हाथ, कई मिनट तक बातचीत; ऐसी रही राष्ट्रपति जेलेंस्की से PM मोदी की मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।