Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peru Road Accident: पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 24 लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 02:01 AM (IST)

    पेरू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल हो ग ...और पढ़ें

    Peru Accident: पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 24 लोगों की मौत (फोटो एएफपी)
    Peru Accident: पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 24 लोगों की मौत (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. पेरू में सड़क हादसा।
    2. 24 लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

    लीमा (पेरू), एएफपी। पेरू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं।

    24 लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

    समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये हादसा दक्षिण-पूर्वी पेरू के हुआनकेवेलिका में हुआ। यात्रियों से भरी एक बस हुआनकेवेलिका में एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़ें- तनाव के बीच अमेरिकी NSA सुलिवन और चीनी विदेश मंत्री ने माल्टा में मुलाकात की, क्या हैं इसके मायने?

    200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

    एक पुलिस अधिकारी ने एएफपी को बताया कि यह दुर्घटना सुबह तड़के के करीब हुई। यात्रियों को लेकर बस हुआनकेवेलिका क्षेत्र की रवाना हुई थी। इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी घटना की जानकारी

    वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 24 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।

    यह भी पढ़ें- लीबिया में खत्म हो रहीं इंतजार की घड़ियां, अपनों की तलाश में जुटे लोग; 20 हजार लोगों के मरने की आशंका