Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया बारह क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला, पूर्व राष्ट्रपति को देश छोड़ने की नहीं मिली अनुमति

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 07:10 PM (IST)

    Russia-Ukraine War अधिकांश को यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र मायकोलाइव में गिरा दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की। हालांकि इस पर रूस ने ...और पढ़ें

    रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रात 12 ड्रोन और क्रूज मिसाइल से किया हमला
    रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रात 12 ड्रोन और क्रूज मिसाइल से किया हमला

    कीव, रायटर। यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रात 12 ड्रोन और क्रूज मिसाइल से हमला किया। हालांकि वायु रक्षा प्रणाली ने 10 ड्रोन को निशाने पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। क्रूज मिसाइल नष्ट नहीं हुई लेकिन अपने निशाने पर नहीं पहुंची। वायु सेना ने बताया कि ईरान निर्मित शहीद ड्रोन यूक्रेन के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहे थे।

    अधिकांश को यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र मायकोलाइव में गिरा दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की। हालांकि इस पर रूस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति को देश छोड़ने से रोका गया। यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से प्रस्तावित मुलाकात के लिए देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई।

    विशेष मंजूरी के बिना देश छोड़ने की अनुमति नहीं

    पोरोशेंको ने शुक्रवार को घोषणा की कि संसद से देश छोड़ने की अनुमति मिलने के बावजूद उन्हें सीमा से लौटा दिया गया। मार्शल ला के तहत, 18 से 60 वर्ष का व्यक्ति को विशेष मंजूरी के बिना देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। 58 वर्षीय पोरोशेंको ने कहा कि यात्रा के दौरान उनकी अमेरिकी सदन के स्पीकर माइक जानसन से मिलने की योजना थी।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से अवैध अफगानों को निकालने की प्रक्रिया जारी, अब तक चार लाख से अधिक अप्रवासियों की हो चुकी वतन वापसी

    यह भी पढ़ें- Guinea Bissau Coup Attempted: अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति ने हिंसा करने वालों को दी चेतावनी

    खबरें और भी