Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, पुतिन की सेना ने 122 मिसाइलों, 36 ड्रोन से हमला किया; 24 की मौत

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 07:38 PM (IST)

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊपर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन्स से हमल ...और पढ़ें

    रूस का यूक्रेन के ऊपर अबतक का सबसे बड़ा हमला (फोटो, रॉयटर्स)
    रूस का यूक्रेन के ऊपर अबतक का सबसे बड़ा हमला (फोटो, रॉयटर्स)

    HighLights

    1. यूक्रेन ने 87 क्रूज़ मिसाइलों और 27 ड्रोन्स को मार गिराया

    एपी, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊपर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन्स से हमला किया। रूसी हमले में 24 लोगों के मरने की खबर है। यूक्रेन की वायु सेना के एक अधिकारी कहा कि यह युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला था।

    यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वलेरी जालुजनी ने कहा, यूक्रेन की वायु सेना ने रूस के ज्यादातर हमलों को हवा में मार गिराया। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि हमने रूस की 158 में से 87 क्रूज़ मिसाइलों और 27 ड्रोनों को मार गिराया है।

    130 से अधिक लोग घायल

    रूसी हमले में 24 लोगों की मौतों के साथ में 130 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज लाखों यूक्रेनवासी मिसाइलों विस्फोटों की तेज आवाज सुनकर जाग गए। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि राजधानी कीव में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है।

    फरवरी 2022 के बाद सबसे बड़ा हमला

    यूक्रेन वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने इससे पहले नवंबर 2022 में यूक्रेन के ऊपर 96 मिसाइलें दागी थीं।

    खबरें और भी

    यूक्रेन के सेना प्रमुख ने कहा कि हमले में देश के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

    रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया

    हालांकि, इस घातक हमले के बाद रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दे कि रूस शुरुआत से ही नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करता रहा है।

    ये भी पढ़ें: India Humanitarian Aid: 'भारत का उदार भाव फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद करेगा', संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने सरकार के कदमों को सराहा