यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Ukraine War: डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर कुराखोव को रूस ने बनाया निशाना, हमले में 13 लोग घायल
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर को निशाना बनाते हुए हमला किया है। डोनेट्स्क शहर पर हुए इस रूसी हमले में 13 लोग घायल हो गए जिसमे ...और पढ़ें

HighLights
- डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर कुराखोव में रूस का हमला
- रूसी हमले में 13 लोग घायल
कीव, रायटर। Russia Ukraine War News Update: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। इधर, रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हमला किया है। डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हुए इस रूसी हमले में 13 लोग घायल हो गए, जिसमें से एक को मलबे के नीचे से निकाला गया है। समाचार एजेंसी रायटर ने डोनेट्स्क क्षेत्र के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।
कुराखोव पर रूस कई माह से कर रहा हमला
यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सस्पिल्ने से बात करते हुए कुराखोव शहर के प्रशासनिक प्रमुख रोमन पदुन ने बताया कि शहर पर दो हमले हुए, जिसके कारण आग लग गई। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था। मालूम हो कि कुराखोव शहर अंग्रीम पंक्ति का शहर है, जो फिलहाल यूक्रेन के कब्जे में है लेकिन कई महीनों से इस पर रूस लगातार हमला कर रहा रहा है।
यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: यूक्रेन को एक बार फिर मिला अमेरिका का साथ, कीव को मिलेंगे 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार
रूस ने गुरुवार को किए कई हमले
इससे पहले रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर गुरुवार सुबह पूरब से पश्चिम तक बड़े मिसाइल हमले किए। यूक्रेनी अथॉरिटी ने कहा कि हमले से चारों तरफ आग की लपटें उठ रही थीं। इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः यूक्रेन में पूरब से पश्चिम तक रूस ने किए मिसाइल हमले, दो की मौत; नौ माह की मासूम सहित 18 घायल
यूक्रेन को सैन्य सहायता देगा अमेरिका
इधर, रूस युद्ध में एक बार फिर से यूक्रेन को अमेरिका से मदद मिली है। अमेरिका यूक्रेन को नई सुरक्षा सहायता के तहत 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण देने की घोषणा कर दी है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दी जारी एक बयान में कहा गया है कि रक्षा विभाग पहले से निर्देशित छूट के तहत 197 मिलियन डॉलर के हथियार और उपकरण भी उपलब्ध कराएगा।