Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ओडेसा पर रूस ने दागी 19 मिसाइलें, हमले में एक की मौत; 22 लोग घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 08:24 PM (IST)

    रूस ने रविवार को यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइल से हमला बोला। रूस की ओर से 19 मिसाइलें दागी गईं। इनमें ओनिक्स और कैलिबर क्रूज मिसाइलें शामिल थ ...और पढ़ें

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ओडेसा पर रूस ने दागी 19 मिसाइलें, हमले में एक की मौत (फाइल फोटो)
    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ओडेसा पर रूस ने दागी 19 मिसाइलें, हमले में एक की मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. यूक्रेन के ओडेसा पर रूस ने 19 मिसाइलें दागी।
    2. रूसी हमले में एक की मौत, 22 लोग घायल।
    3. क्रीमिया पुल पर यूक्रेन हमले का रूस ने दिया जवाब।

    ओडेसा, रायटर। रूस ने रविवार को यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइल से हमला बोला। रूस की ओर से 19 मिसाइलें दागी गईं। इनमें ओनिक्स और कैलिबर क्रूज मिसाइलें शामिल थीं।

    हमले में एक शख्स की मौत

    हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला क्रीमिया पुल पर यूक्रेन के हमले का जवाब माना जा रहा है। इससे ऐतिहासिक गिरिजाघर को भारी नुकसान पहुंचा है। यह यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ओडेसा पर रूसी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि रूसी सेनाओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

    ओडेसा पर लगातार हमले कर रहा रूस

    क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रूस अनाज निर्यात के प्रमुख केंद्र ओडेसा पर लगातार हमले कर रहा है। यह हमला रूस के एक साल पुराने सौदे से पीछे हटने के बाद किया गया है। इस समझौते में काला सागर बंदरगाहों से यूक्रेन के अनाज के सुरक्षित निर्यात की अनुमति दी गई थी। हमलों में अपार्टमेंट सहित छह आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं। एक ध्वस्त इमारत में कई लोग फंस गए। मलबा सड़क पर बिखर गया और सड़क अवरुद्ध हो गई और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा।

    रूसी सेना ने ओडेसा में कई स्थानों पर किया हमला

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने ओडेसा में उन स्थानों पर हमला किया था, जहां रूस के खिलाफ आतंकवादी हमलों की तैयारी की जा रही थी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमले लंबी दूरी के हथियारों से किए गए थे। इन स्थानों पर विदेशी भाड़े के सैनिक मौजूद थे।

    बेलारूस के राष्ट्रपति से मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सेंट पीटर्सबर्ग में मिलने वाले हैं। इससे दो दिन पहले मास्को ने पोलैंड को चेतावनी दी थी कि उसके पड़ोसी और सहयोगी बेलारूस के खिलाफ किसी भी आक्रामकता को रूस पर हमला माना जाएगा।

    खबरें और भी