Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: रूस से जंग कर रहे यूक्रेनी सैनिक चूहों से परेशान, प्रथम विश्वयुद्ध की याद दिलाता है यह स्थिति

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 11:55 PM (IST)

    रूस के साथ युद्ध कर रहे यूक्रेन के सैनिकों की अग्रिम पंक्तियां चूहों की समस्या से जूझ रही हैं। युद्ध हालात व विषम सर्द मौसम में चूहे सैनिकों में गंभीर ...और पढ़ें

    रूस से जंग कर रहे यूक्रेनी सैनिक चूहों से परेशान।
    रूस से जंग कर रहे यूक्रेनी सैनिक चूहों से परेशान।

    HighLights

    1. यूक्रेन के सैनिकों की अग्रिम पंक्तियां चूहों की समस्या से जूझ रही हैं
    2. एक हजार किमी अग्रिम पंक्ति चूहों का प्रजनन मैदान बन चुका है

    एएनआई, कीव। रूस के साथ युद्ध कर रहे यूक्रेन के सैनिकों की अग्रिम पंक्तियां चूहों की समस्या से जूझ रही हैं। युद्ध हालात व विषम सर्द मौसम में चूहे सैनिकों में गंभीर बीमारियों को फैलाने के साथ ही सैन्य अभियानों में भी व्यवधान पैदा कर रहे हैं और यह स्थिति प्रथम विश्वयुद्ध की याद दिलाता है।

    सैनिकों के कपड़ों में घुस आते हैं चुहे

    प्रथम विश्व युद्ध के दौरान चूहों के कारण सैनिकों को अत्यधिक तनाव हुआ था। मीडिया रिपोर्ट में यूक्रेन सेना में शामिल महिला सैनिक किरा ने बताया कि आराम करने की कोशिश कर रहे सैनिकों के कपड़ों ने चूहे घुस जाते हैं और उनकी अंगुलिया काट जाते हैं।

    यह भी पढ़ेंः फलस्तीन के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, द्वि-राष्ट्र समाधान का किया समर्थन; श्रीलंका के राष्ट्रपति और बांग्लादेश के अपने समकक्ष से भी की चर्चा

    चुहे के आतंक से सैनिक परेशान

    चार सैनिकों के साथ रहने वाली किरा के डगआउट में एक हजार चूहों ने कब्जा कर लिया था। हालात यह है कि वर्तमान में एक हजार किमी अग्रिम पंक्ति चूहों का प्रजनन मैदान बन चुका है और ठंड के मौसम में गर्मी व भोजन की तलाश कर रहे सैनिकों में बीमारियां फैला रहे हैं।

    यूक्रेनी और रूसी सैनिकों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई वीडियो में चूहों और चुहियों को बिस्तरों के नीचे, बैकपैक्स, बिजली के जेनरेटर, कोट की जेबों और तकिये के कवर से पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ेंः Vladimir Putin North Korea Visit: उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, किम जोंग उन से करेंगे मुलाकात

    खबरें और भी