Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूक्रेन के ओड़ेसा शहर पर रूसी हमले की UNESCO ने की निंदा, कहा- विश्व धरोहर केंद्र को बनाया गया निशाना

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 06:43 AM (IST)

    रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर मिसाइल से जोरदार हमला बोला।ओडेसा के विश्व धरोहर केंद्र की साइटों पर हमले की यूनेस्को ने कड़ी निंदा की है। UNESC ...और पढ़ें

    यूक्रेन के ओड़ेसा शहर पर रूसी हमले की UNESCO ने की निंदा। फाइल फोटो।
    यूक्रेन के ओड़ेसा शहर पर रूसी हमले की UNESCO ने की निंदा। फाइल फोटो।

    कीव, एएफपी। रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर रविवार को मिसाइल से जोरदार हमला बोला। हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए। रूस ने द्वारा बंदरगाह शहर ओडेसा के विश्व धरोहर केंद्र की साइटों पर हमले की यूनेस्को ने कड़ी निंदा की है।

    यूनेस्को ने हमले की कड़ी निंदा

    यूएन की संस्थान ने अपने एक बायन में कहा कि रूस द्वारा ओडेसा के विश्व धरोहर केंद्र पर हमले से यूनेस्को बहुत निराश है और रूसी सेना द्वारा किए गए इस निर्मम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है, जिसने शहर के केंद्र में कई सांस्कृतिक स्थलों को निशाना बनाया है।

    हमले में एक व्यक्ति की मौत

    हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला क्रीमिया पुल पर यूक्रेन के हमले का जवाब माना जा रहा है। इससे ऐतिहासिक गिरिजाघर को भारी नुकसान पहुंचा है। यह यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल है।