स्वीडन के हाई स्कूल में तलवार से हमला, एक की मौत और कई लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी
स्वीडन के हाई स्कूल में एक शख्स ने तलवार से हमला बोलकर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बाद में एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी गंभीर है।

स्वीडन के हाई स्कूल में तलवार से हमला, एक की मौत और कई लोग घायल
HighLights
पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है
हालांकि, उसके संबंध में जानकारी नहीं दी है
रॉयटर, स्टॉकहोम। स्वीडन के हाई स्कूल में एक शख्स ने तलवार से हमला बोलकर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बाद में एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी गंभीर है।
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली से घायलकर हिरासत में ले लिया है। उसकी उम्र 18 साल की बताई गई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर स्वीडन के फागेरस्टा शहर के ब्रिनेल हाई स्कूल में हुई, जहां 450 छात्र पढ़ते हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "हमें दोपहर 2:06 बजे (स्थानीय समय) हिंसा की आशंका के बारे में सूचना मिली थी।" गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल अभी-अभी खुला था और कुछ छात्रों के लिए यह पहला दिन था। हमले की सूचना के बाद फागेरस्टा के कई अन्य स्कूलों और सार्वजनिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सूत्रों का हवाला देते हुए, द डेली एक्सप्रेसन ने कहा कि पुलिस ने मामले में संदिग्ध को गोली मार दी थी, लेकिन इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह घटना स्वीडन के ही ओरेब्रो में हुई स्कूल शूटिंग की घटना के एक साल बाद हुई है, जब एक बंदूकधारी ने स्वीडन के इतिहास की सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की हत्या कर दी थी।
प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने कहा कि पुलिस तेजी से काम कर रही है और उन्होंने सभी से अपील की कि वे उन्हें बिना रुकावट अपना काम करने दें। हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं।
