Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mexico Bar Shooting: मेक्सिको में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, छह लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 03:30 AM (GMT+05:30)

    मैक्सिको में शुक्रवार को एक बार में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवा ...और पढ़ें

    मेक्सिके के एक बार में गोलीबारी में छह लोगों की मौत।
    मेक्सिके के एक बार में गोलीबारी में छह लोगों की मौत।

    ग्वाडलाजारा, एएफपी। मैक्सिको में शु्क्रवार को एक बार में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शनिवार को बताया कि यह घटना पश्चिमी मैक्सिकन राज्य जलिस्को में हुई है।

    गोलीबारी की घटना में छह की मौत

    समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बार में लोगों की भीड़ जुटी थी, उसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई है और उसमें छह लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह क्षेत्र सामूहिक हिंसा से प्रभावित है।

    यह भी पढ़ेंः Shooting in Mexico City: मेक्सिको सिटी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी घायल

    जलिस्को के अभियोजक कार्यालय ने इस घटना पर जानकारी दी कि यह घटना मैक्सिकन स्वतंत्रता की वर्षगांठ के जश्न के दौरान शुक्रवार देर रात टेओकाल्टिचे शहर में हुई। अभियोजक कार्यालय ने कहा कि मारविलास के पड़ोस में एक बार में हुई घटना में कई लोगों को गोली मार दी गई।

    पहले चार मौत की मिली थी जानकारी

    शुरुआत में जानकारी मिली थी कि चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन अभियोजक कार्यालय ने बाद में पुष्टि की कि इस घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इस गोलीबारी की घटना से जिलस्को में लोग सहम गए हैं।

    खबरें और भी

    इससे पहले जलिस्को के टियोकाल्टिचे में इस महीने की शुरुआत में एक गोलीबारी की घटना हुई थी। उसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई थी।

    यह भी पढ़ेंः Mexico की संसद में दिखाए गए Alien शवों को वैज्ञानिकों ने सिरे से नकारा, दुनिया ने बताया स्टंट

    2006 के बाद से अब तक 3,40,000 से अधिक हत्याएं

    बता दें कि संघीय सरकार ने 2006 में सैन्य-समर्थित मादक द्रव्य विरोधी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक 3,40,000 से अधिक हत्याएं और करीब 1,00,000 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।