यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Solar Eclipse 2022: आंशिक सूर्य ग्रहण भारत सहित विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा, देखिए ग्राफिक्स
Solar Eclipse 2022 भारत समेत विश्व में मंगलवार को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगेगा। इस दौ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Solar Eclipse 2022: मंगलवार को उत्तरी गोलार्ध के एक हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण आइसलैंड में 0858 GMT पर शुरू होगा और 1302 GMT पर भारत के तट पर समाप्त होगा। आंशिक सूर्यग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले लगेगा सूतक काल
ज्योतिष गणना के अनुसार, 25 अक्टूबर को साल 2022 का अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगेगा। इस वजह से 25 अक्टूबर को किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य नहीं किए जाएंगे। इसी वजह से भाई दूज अब 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
.jpg)
6 दिन का होगा दीपोत्सव
सूर्य ग्रहण की वजह से इस साल दीपोत्सव 6 दिन का होगा। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में सूर्यग्रहण लगने से एक दिन बढ़ जाएगा। इस वजह से पांच दिन का पर्व 6 दिन तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: दीपावली 2022 : हस्त-चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग, अद्भुत संयोग, शुभ मुहूर्त का रखें विशेष ध्यान
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? (When will solar eclipse happen)
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण कुल 4 घंटे तीन मिनट का होगा।
सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें?
सूर्यग्रहण के दिन भोजन करने से पहले खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। भगवान का ध्यान करना चाहिए और गुरु के नाम का उच्चारण करना चाहिए। इसके साथ ही, जब ग्रहण खत्म हो जाए तो घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
खबरें और भी
सूर्य ग्रहण के दिन ये काम न करें
सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। देवी-देवताओं की मूर्ति, तुलसी, पीपल और पेड़ को नहीं छूना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के घर से निकलना मना है। इसके अलावा, भोजना पकाना और खाना भी मना है।