Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गोलों की बौछार से मिलेगा इसका जवाब' दक्षिण कोरिया के इस कदम के बाद उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 06:11 PM (IST)

    दक्षिण कोरिया (south korea) ने निजी एक्टिविस्टों की ओर से भेजी गई प्रचार सामग्री को प्रतिबंधित करने वाले कानून को खत्म कर दिया है। इसकी आलोचना करते हु ...और पढ़ें

    दक्षिण कोरिया के इस कदम के बाद उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी (Image: AP)
    दक्षिण कोरिया के इस कदम के बाद उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी (Image: AP)

    एपी, सियोल। उत्तर कोरिया ने उनके विरोध में निजी एक्टिविस्टों की ओर से भेजी गई प्रचार सामग्री को प्रतिबंधित करने वाले कानून को खत्म करने के लिए दक्षिण कोरिया की आलोचना की है। साथ ही कहा है कि यह उनके खिलाफ चलाया जाने वाला मनोवैज्ञानिक युद्ध है।

    उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर ऐसा जारी रहा तो वह गोलों की बौछार से इसका जवाब देगा। दक्षिण कोरिया के इस कदम को लेकर पहली बार उत्तर कोरिया की ओर से यह बयान सामने आया है। प्रतिबंध लगाने वाले कानून को इस तर्क के आधार पर खत्म किया गया कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है।

    2020 के कानून को किया था रद्द

    उत्तर कोरिया में आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक बयान जारी किया, जिसमें पहली बार राज्य मीडिया ने दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय के सितंबर के फैसले को संबोधित किया था। इसमें 2020 के कानून को रद्द कर दिया गया था, जिसने पर्चे को अवैध बना दिया था। 

    गोलों की बौछार से दिया जाएगा जवाब

    उत्तर कोरिया किम जोंग उन के नेतृत्व को कमजोर करने वाले किसी भी तरह के बाहरी प्रयास के प्रति बेहद संवेदनशील है। वह किसी भी तरह के विदेशी समाचार तक देश के लोगों की पहुंच को प्रतिबंधित करता है।

    खबरें और भी

    26 मिलियन लोगों पर कड़ा नियंत्रण रखने वाला उत्तर कोरिया सत्तावादी शासक किम जोंग उन के नेतृत्व को कमजोर करने के किसी भी बाहरी प्रयास के प्रति बेहद संवेदनशील है। बता दें कि उत्तर कोरिया में विदेशी समाचारों की पहुंच पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

    तनाव चरम पर 

    साउथ कोरिया और अमेरिका के साथ उत्तर कोरिया का तनाव चरम पर है। एक तरफ किम के आदेश पर हथियारों का परिक्षण किया जा रहा है तो वहीं अमेरिका और साउथ कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा है। दोनों एक-दूसरे पर 'जैसे का तैसा रवैया' अपना रहे है।

    यह भी पढ़े: विश्व स्तर पर 2023 के सबसे गर्म साल रहने की संभावना, अक्टूबर माह ने सबसे ज्यादा झुलसाया; रिपोर्ट में चेतावनी

    यह भी पढ़े: Hamas के सुरंग नेटवर्क को तबाह कर रहा Israel, रॉकेट हमले में मारा गया चरमपंथी संगठन का मुख्य हथियार निर्माता