Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना 4 घंटे की फ्लाइट, 18 हजार रुपये खर्च... इस सिंगर के कॉलेज जाने की कहानी आपको कर देगी हैरान

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 06:30 AM (IST)

    लोकप्रिय जापानी गर्ल ग्रुप सकुराजाका46 की सदस्य युज़ुकी नाकाशिमा की कॉलेज जाने की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वह अपने घर टोक्य ...और पढ़ें

    जानिए कहानी फेमस जपानी सिंगर की। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
    जानिए कहानी फेमस जपानी सिंगर की। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. जापानी सिंगर की कहानी आप को भी हैरान कर देगी।
    2. 1000 किलोमीटर दूर हर रोज अपने विश्वविद्यालय जाती हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी कहानी सुनकर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही कुछ कहानी है कि 22 वर्षीय पॉप गायक और लोकप्रिय जापानी गर्ल ग्रुप सकुराजाका46 की सदस्य युज़ुकी नाकाशिमा की।

    नाकाशिमा प्रतिदिन अपने विश्वविद्यालय जाने के लिए करीब 1000 किलोमीटर की यात्रा करती हैं। इतना ही नहीं वह नियम विश्वविद्यालय आने जाने में 18000 रुपये खर्च करती हैं। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान उनको करीब 4 घंटों का सफर करना पड़ता है।

    दरअसल, 22 वर्षीय पॉप गायिका और लोकप्रिय जापानी गर्ल ग्रुप सकुराजाका46 की सदस्य युज़ुकी नाकाशिमा अपनी शिक्षा और करियर के बीच संतुलन बनाने को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यात्रा को लेकर लोग प्रशंसा कर रहे हैं। आइए आपको उनकी पूरी कहानी बताते हैं।

    जानिए नाकाशिमा की पूरी कहानी

    एनडीटीवी ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से बताया कि लोकप्रिय जापानी गर्ल ग्रुप सकुराजाका46 की सदस्य युज़ुकी नाकाशिमा प्रतिदिन सुबह पांच बजे जगती और यूनिवर्सिटी जाने के लिए टोक्यो से फुकुओका तक रोजाना चार घंटे का सफर तय करती रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी रोजाना यात्रा को दिखाने वाला उनका एक व्लॉग काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    बता दें कि नाकाशिमा का विश्वविद्यालय जापान के फुकुओका में है। यह टोक्यो में स्थित उनके घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। बावजूद इसके वह कक्षाओं में भाग लेने के लिए हर दिन उड़ान भरती हैं और अपनी क्लास अटेंड करती हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के समय से ही उनका सपना रहा है कि वह इस विश्वविद्यालय में पढ़ाई करें।

    खबरें और भी

    जानिए कैसे टाइम मैनेजमेंट करती हैं नकाशिमा

    नाकाशिमा बताती हैं कि वह हर रोज सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचती हैं। यहां से वह किताकियुशू के लिए उड़ान भरती हैं। वह सुबह करीब 9.30 बजे वहीं पहुंचती हैं। इसके बाद एयरपोर्ट से फुकुओका कैंपस के लिए टैक्सी या बस लेती हैं। इस दौरान वह पढ़ाई भी करती हैं।

    जानकारी के मुताबिक एकतरफा यात्रा के लिए नाकाशिमा को हर रोज $105 (लगभग 9000 रुपये) से खर्च करने होते हैं। वहीं, एकतरफा यात्रा उनकी करीब 2 घंटों की होती है। इस हिसाब से नाकाशिमा प्रतिदिन 4 घंटों की यात्रा कर के विश्वविद्यालय जाती हैं और 18000 रुपये प्रतिदिन खर्च करती हैं।

    चार साल तक रहा यही रूटीन

    उल्लेखनीय है कि उन्होंने चार वर्षों तक इस गहन दिनचर्या को बनाए रखा है। इससे पहले उन्होंने अपने गायन के सपनों को पूरा करने के लिए अंशकालिक काम किया था। अब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और डिप्लोमा प्राप्त कर लिया है। नकाशिमा ने अपने छात्र जीवन को निजी रखने का फैसला किया, अपने ग्रुप के प्रदर्शनों पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन स्नातक होने के बाद अपनी शैक्षिक यात्रा को साझा करने का फैसला किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि आपका कोई सपना है, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न लगे, बहादुर बनें और उसके लिए प्रयास करें। अपने सपने को पूरा करने में बिताया गया हर सेकंड आपके जीवन की सबसे मूल्यवान यादों में से एक बन जाएगा।

    सोशल मीडिया पर मिली प्रशंसा

    जैसे ही नकाशिमा की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई है लोगों ने इसको खूब पसंद किया और जमकर प्रशंसा की है। कई प्रशंसकों ने उन्हें स्कूल, विभिन्न शो और लाइव परफॉरमेंस के बीच संतुलन बनाने के लिए सुपरवुमन भी कहा है।

    यह भी पढ़ें: जब पहली बार मां ने की पायलट बेटे के विमान की सवारी, ये प्यारा वीडियो आपके दिल को जीत लेगा