Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Afghanistan: तालिबान ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध, कानून नहीं माना तो मिलेगा भारी दंड

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 23 Aug 2024 05:45 AM (IST)

    तालिबान ने एक बार फिर नया कानून पेश किया है। तालिबान शासकों ने नए कानूनों के तहत सार्वजनिक रूप से महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानूनों ...और पढ़ें

    तालिबान ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध
    तालिबान ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध

    HighLights

    1. महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हर समय अपने शरीर को ढकना अनिवार्य
    2. अफगानिस्तान में जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर प्रतिबंध

    एपी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने नए कानूनों के तहत सार्वजनिक रूप से महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानूनों के तहत महिलाओं को अब अपना चेहरा ढककर रखना होगा। कानून का पालन नहीं करने पर चेतावनी या गिरफ्तारी जैसे दंड दिए जाएंगे।

    सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद बुधवार को ये कानून लागू कर दिए गए। इसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हर समय अपने शरीर को ढकना अनिवार्य है। कपड़े पतले, छोटे नहीं होने चाहिए।

    जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध

    जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संगीत बजाने, अकेली महिला के अकेले यात्रा करने और उन पुरुषों और महिलाओं के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगाता है जो एक-दूसरे से संबंधी नहीं हैं।