Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूरोप में गर्मी से हाहाकार: जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, टूटे रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:01 AM (IST)

    शनिवार को जर्मनी, डेनमार्क और चेक गणराज्य में तापमान के नये रिकॉर्ड स्थापित हुए। स्विट्जरलैंड में जून के महीने के लिए एक नया मानक बना। इसी सप्ताह फ्रा ...और पढ़ें

    जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान (फोटो- रॉयटर)

    जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. अब यूरोप के पूर्वी इलाकों में भी गर्मी का सितम शुरू

    2. आल्प्स और जर्मनी समेत पूरा यूरोप भीषण गर्मी में झुलसा

    रॉयटर, बर्लिन। यूरोपीय देश शनिवार को भी तेज गर्मी में झुलसते रहे। स्कैंडिनेविया से लेकर आल्प्स तक कई देशों में तापमान के नये रिकॉर्ड दर्ज किए गए। जर्मनी समेत कुछ देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी का सितम अब यूरोप के पूर्वी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

    शनिवार को जर्मनी, डेनमार्क और चेक गणराज्य में तापमान के नये रिकॉर्ड स्थापित हुए। स्विट्जरलैंड में जून के महीने के लिए एक नया मानक बना। इसी सप्ताह फ्रांस और ब्रिटेन में भी ऐसे ही रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

    विज्ञानियों ने कहा कि यह असहनीय हीटवेव मानव-निर्मित जलवायु परिवर्तन के कारण है। जर्मन संघीय सांसद और ग्रीन पार्टी की पूर्व नेता कैटरीन गोएरिंग-एकार्ड्ट ने एक्स पर कहा कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य संकट है।

    बर्लिन में गर्मी इतनी अधिक थी कि जहां तापमान शनिवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पुलिस ने राहत की तलाश में लोगों पर पानी का छिड़काव करने के लिए शहर में दो पानी की तोपें तैनात कीं।

    जर्मनी की मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार को पूर्वी राज्य सैक्सनी-ऑनहाल्ट के मोकर्न-ड्रेविट्ज में 41.5 डिग्री सेल्सियस का नया रिकार्ड स्थापित हुआ। जो फ्रांसीसी सीमा के पास सायरब्रुकन में एक दिन पहले बने 41.3 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को पार कर गया।

    डेनिश मौसम संस्थान ने शनिवार को शहर के उत्तर में आरहुस के पास 37 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया, जो 1874 में माप शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है।

    चेक गणराज्य में भी शनिवार की दोपहर रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया, जिसमें प्राग के उत्तर में 40.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। स्लोवाक राजधानी ब्रातिस्लावा में, अधिकारियों ने शुक्रवार को रात का रिकॉड तोड़ तापमान दर्ज किया।