विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किए: हाईस्कूल में दिनदहाड़े गोलीबारी में 11 छात्र घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:44 PM (IST)

तुर्किए के पश्चिमी प्रांत मनिसा में एक हाईस्कूल के सामने हुई गोलीबारी में 11 छात्र घायल हो गए, जिनमें से ...और पढ़ें

मनिसा के हाईस्कूल के सामने छात्र ने की गोलीबारी। (फोटो-सोशल मीडिया)

मनिसा के हाईस्कूल के सामने छात्र ने की गोलीबारी। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मनिसा के हाईस्कूल के सामने छात्र ने की गोलीबारी।

  2. गोलीबारी में कुल 11 छात्र घायल, दो की हालत गंभीर।

  3. हमलावर छात्र और हथियार रखने वाले परिजन हिरासत में।

डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए के पश्चिमी प्रांत मनिसा में एक छात्र ने अपने हाईस्कूल के सामने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 छात्र घायल हो गए। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने मामले की जानकारी दी। गुरलेक ने बताया कि कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

हमलावर को हिरासत में लिया

मंत्री गुरलेक ने आगे बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और उसके माता-पिता और दादा जिनके पास हमले में इस्तेमाल किया हथियार था, उनको हिरासत में ले लिया गया है। मंत्री ने सोशल साइट X पर मामले की जानकारी देते हुए पोस्ट किया और कहा, 'जब हमारे बच्चों की सुरक्षा का मामला हो, तो किसी भी तरह की लापरवाही या गैर जिम्मेदाराना हरकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।'

गुरलेक ने आगे कहा, 'बच्चों पर हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक किन हालात में मिली, हथियार को कैसे रखा गया था, बच्चों की देखभाल और निगरानी के मामले में माता-पिता की जिम्मेदारियां क्या थीं इन सब पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।'

हमले का वीडियो आया सामने

स्कूल के बाहर हुए इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक लड़का स्कूल के पास सड़क पर राइफल चलाता हुआ दिखाई दिया। बाद में उसे सड़क से वापस भागते हुए भी देखा गया। वीडियो में पुलिस परिसर के बाहर मौजूद परिवारों और अन्य लोगों को पीछे हटाते हुए भी दिखाई दी।

हमले के पीछे के मकसद की जांच जारी

स्थानीय गर्वनर के कार्यालय ने मामले के बारे में बताया कि ये हमला सुबह करीब 8 बजे तुर्गुतलू जिले के इनसी उजमेज वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाईस्कूल में हुआ। हादसे में 11 छात्र घायल हुए हैं।

गवर्नर ने मामले के बारे में कहा, 'इन्सी उजमेज वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल के पास गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और मेडिकल टीमों को उस इलाके में भेजा गया है।' वहीं इस घटना के बाद उपराष्ट्रपति ने जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री सिफ्टसी और शिक्षा मंत्री यूसिफ टेकिन निरीक्षण करने के लिए मनिसा जा रहे हैं।

अप्रैल की घटना के बाद नियमों में बदलाव

इस घटना से पहले अप्रैल में स्कूल में गोलीबारी के दो जानलेवा घटना हुई थीं जिन्होंने तुर्किए में आक्रोश पैदा कर दिया था और अधिकारियों को 2026-27 शैक्षणिक साल के लिए सुरक्षा के नए उपाय लागू लगने के लिए प्रेरित किया था, जिसमें बंदूक पर कड़ा नियंत्रण शामिल था। इससे पहले देश में इस तरह के हमलों का कोई इतिहास नहीं रहा थायह भी पढ़ें- मरमारा सागर में टकराए तुर्किए के दो जहाज, एक डूबा; 10 क्रू मेंबर लापता