विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोगन को 'तानाशाह' कहना पड़ा भारी, स्टैंड-अप कॉमेडियन को 19 महीने की जेल की सजा

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 04:07 AM (IST)

तुर्किये की अदालत ने कॉमेडियन डेनिज गोक्तास को राष्ट्रपति एर्दोगन और धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में 19 महीने से अधिक की जेल की सजा सुनाई।

एर्दोगन को तानाशाह कहने पर कॉमेडियन को 19 महीने की जेल

एर्दोगन को तानाशाह कहने पर कॉमेडियन को 19 महीने की जेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। तुर्किये की एक अदालत ने धार्मिक मान्यताओं और राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का अपमान करने वाले कॉमेडियन को सोमवार को 19 महीने से अधिक की जेल की सजा सुनाई। हालांकि, अपील लंबित रहने तक उसे रिहा कर दिया गया।

डेनिज गोक्तास को तीन जुलाई से जेल में रखा गया था, जब उसके शो के कुछ क्लिप आनलाइन वायरल हुए थे, जिनमें एर्दोगन को तानाशाह कहा गया था।

सोमवार को उसे राष्ट्रपति और धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने का दोषी ठहराया गया और 19 महीने और 10 दिन की जेल की सजा सुनाई गई। इस्तांबुल की अदालत में अपना बचाव करते हुए कॉमेडियन ने कहा कि वह अपने उस मजाक पर कायम हैं।

गोक्तास ने कहा कि पहले राजनीतिक मजाक को बर्दाश्त किया जाता था। क्या बदला है? कमजोर नेता जो मजाक या आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)