विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine: यूक्रेन ने रूस के कब्जे से छीना एक और गांव, जेलेंस्की बोले- अपने क्षेत्रों को लेकर रहेंगे वापस

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 18 Sep 2023 05:47 AM (IST)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति ने बताया कि यूक्रेनी सेना ...और पढ़ें

यूक्रेन ने रूस के कब्जे से छीना एक और गांव, जेलेंस्की बोले- अपने क्षेत्रों को लेकर रहेंगे वापस (फोटो एपी)
यूक्रेन ने रूस के कब्जे से छीना एक और गांव, जेलेंस्की बोले- अपने क्षेत्रों को लेकर रहेंगे वापस (फोटो एपी)

HighLights

  1. यूक्रेन ने रूसी सेना के कब्जे से छीना गांव।
  2. रूसी सेना ने कर लिया था गांव पर कब्जा

कीव, रायटर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कब्जे से बखमुत के दक्षिणी किनारे पर स्थित क्लिशचिवका गांव पर फिर से कब्जा कर लिया है।

रूसी सेना ने कर लिया था गांव पर कब्जा

दरअसल, इस गांव पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के नाम जारी एक वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सेना के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आज मैं उन सैनिकों की सराहना करता हूं, जिनके दम पर यूक्रेन अपने उन क्षेत्रों पर फिर से कब्जा जमा रहा है, जो हमारा है।

जेलेंस्की ने सेना को बधाई दी

जेलेंस्की ने सेना को बधाई दी और कहा कि एक सफल प्रयास के बाद फिर से क्लिशचिवका गांव हमारा हुआ। वहीं, उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने यूक्रेनी सेना की सफलता का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सेना यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज को लहराती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सेना को पूरे दिन दुश्मन के हमलों से लड़ना पड़ा, लेकिन आखिर में उन्हें सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में गई 20 लोगों की जान

युद्ध से पहले करीब 400 लोग रहते थे गांव में

यूक्रेनी सेना के कमांडर ऑलेक्जेंडर सिर्स्की ने भी गांव पर कब्जा किए जाने की पुष्टि की है। बताते चलें कि रूस ने जनवरी में इस गांव पर नियंत्रण का दावा किया था। युद्ध से पहले इस गांव की आबादी लगभग 400 लोगों की थी।बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 में हमला किया था। इसके बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया। हालांकि, डेढ़ साल बीत जाने के बाद युद्ध को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़ें- Libya आपदा प्रभावित लीबिया में उठी एकता की आवाज, खड़ा हुआ पेयजल का संकट; बाढ़ ने छीन ली 11,300 जिंदगियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।