Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 04:31 PM (IST)

    Ukraine Russia War रूस ने यूक्रेन की राजधानी सहित कई शहरों में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी यूक्रेन के गृह ...और पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला (फोटो- रायटर्स)
    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला (फोटो- रायटर्स)

    कीव, रायटर्स। Ukraine Russia War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हवाई हमला किया है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को यूक्रेन के शहरों पर रूसी हवाई हमलों में कई लोग मारे गए। 

    कीव में एक व्यक्ति की मौत

    कीव के मेयर ने कहा कि राजधानी कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, मोनास्टिर्स्की ने संवाददाताओं से कहा कि इस हमले में  'कुछ' लोगों की मौत हुई है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई ब्योरा नहीं दिया। 

    कामिकाजी ड्रोन से हमला

    इससे पहले, रूस ने कीव पर कामिकाजी ड्रोन (Kamikaze Drone) से हमला किया है। इस दौरान सायरन की तेज आवाज सुनाई दी है। इन हमलों से घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले हफ्ते भी यूक्रेन पर रूस ने ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी।

    ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: कामिकाजी ड्रोन से रूस ने किए कीव पर ताबड़तोड़ हमले, जानिए इस ड्रोन की खासियत

    एक हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन पर हमला

    अधिकारियों ने कहा कि रूसी बलों ने एक हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी पर हमला किया है, जबकि रूसी और यूक्रेनी बलों ने पूर्व में डोनबास क्षेत्र में दो शहरों के आसपास भीषण लड़ाई लड़ी।

    खबरें और भी

    मेयर कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त

    इससे पहले, रविवार सुबह पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर में मेयर कार्यालय पर राकेट से हमला किया गया। इस हमले में कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय अलगाववादी अधिकारियों ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया है।

    11 सैनिकों की मौत

    रूस के बेलगोरोड में शनिवार को हुए हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले दो सैनिकों को मार दिया गया। सैनिक रूसी सैन्य फायरिंग रेंज में तैनात थे।

    ये भी पढ़ें: रूस से जंग के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट, कहा बदल रही है रंगत, हम जीत कर ही मानेंगे