विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ukraine Russia War: बम के धमाकों से गूंज उठा यूक्रेन, रूस ने ड्रोन से कीव पर बरसाईं मिसाइलें

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Sat, 16 Dec 2023 05:34 AM (IST)

कुछ दिनों के लिए राहत की सांस लेने के बाद एक बार फिर युक्रेन की राजधानी कीव मिसाइल के धमाकों ...और पढ़ें

सेंट्रल कीव के इलाकों को निशाना बना रहा रूस (फाइल फोटो)
सेंट्रल कीव के इलाकों को निशाना बना रहा रूस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेंट्रल कीव के इलाकों को निशाना बना रहा रूस
  2. आधी रात के बाद किया गया हमला

रॉयटर्स, कीव। कुछ दिनों के लिए राहत की सांस लेने के बाद एक बार फिर युक्रेन की राजधानी कीव मिसाइल के धमाकों से गूंज उठी। शनिवार तड़के रूस की वायु सेना ने कीव पर ड्रोन से बम बरसाए। वहीं, यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन्स को मार गिराया।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कीव से होकर गुजरने वाली निप्रो नदी के दोनों किनारों पर विस्फोटों की सूचना मिली है। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

सेंट्रल कीव के इलाकों को निशाना बना रहा रूस

कीव की मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के ऊपर से जैसे ही ड्रोन देखे गए, हमारी विमान-रोधी इकाइयां हरकत में आ गईं और जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि रूसी सेना सेंट्रल कीव के पास के इलाकों को निशाना बना रही है।

आधी रात के बाद किया गया हमला

विटाली क्लिट्स्को ने कहा, निप्रो के पूर्वी तट डार्नित्स्की जिले में तेज धमाके सुने गए और पोडिल में भी विस्फोट हुए हैं। रूस ने यह हमला आधी रात के बाद किया है। सेंट्रल कीव में 45 मिनट तक बमों की गूंज सुनी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद शहर में सायरन बजने लगे। वहीं, निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए हवाई हमले के बारे में लोगों को चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: Afghanistan: तालिबान पर एक साल और रखी जाएगी निगरानी, UN सुरक्षा परिषद के फैसले पर चीन और रूस का ये है रुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।