Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नए सदस्यों का स्वागत किया, इन 2 देशों को पहली बार मिला मौका

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 12:49 PM (IST)

    UN Security Council संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच नए देशों का औपचारिक स्वागत किया गया है। यूएन सुरक्षा परिषद में माल्टा दूसरी बार इक्वाडोर चौ ...और पढ़ें

    UN Security Council welcomes new members country
    UN Security Council welcomes new members country

    संयुक्त राष्ट्र, एजेंसीा। UN Security Council New Members: इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड का मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में औपचारिक स्वागत किया गया। दो साल के कार्यकाल के लिए ये देश जून में निर्विरोध चुने गए थे। पांच देशों के राजदूतों ने मंगलवार को परिषद कक्षों के बाहर अन्य सदस्यों के साथ अपने राष्ट्रीय झंडे लगाए। मोजाम्बिक के राजदूत पेड्रो अफोंसो कोमिसारियो ने इसे 'एक ऐतिहासिक तारीख' बताया।

    रिकॉर्ड 12वीं बार शामिल हुआ जापान

    स्विट्जरलैंड के राजदूत पास्कल बेरीस्विल ने कहा कि उन्हें 'विनम्रता और जिम्मेदारी की गहरी भावना' महसूस हुई क्योंकि उनके देशों ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली संस्था पर पहली बार सदस्यता हासिल की है। यूएन सुरक्षा परिषद में माल्टा दूसरी बार, इक्वाडोर चौथी और जापान रिकॉर्ड 12वीं बार शामिल हुआ है। चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी वीटो वाले सदस्य हैं। वहीं, इसके 10 अन्य सदस्यों को 193 देशों की महासभा द्वारा दो साल की अवधि के लिए चुना जाता है।

    मानी जाती है बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि

    कई देशों के लिए परिषद की सीट जीतना एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि मानी जाती है। इससे देश की वैश्विक प्रोफाइल को तव्वजो मिलती। छोटे देश यहां अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी आवाज उठा सकते हैं। सुरक्षा परिषद शांति अभियानों को चलाती है। इसके अलावा प्रतिबंधों को मंजूरी दे सकती है। पांच नवीनतम सदस्य भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह ले रहे हैं। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था। अन्य वर्तमान दो-वर्षीय कार्यकाल वाले सदस्य अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Pakistan: 60 बच्चों के पिता बने हाजी मोहम्मद, अब चौथी शादी की तैयारी; बताया क्या है आगे का प्लान

    Coronavirus को लेकर सभी देश अलर्ट, नागरिकों से बोला चीन- हासिल करेंगे 'अंतिम जीत'

    खबरें और भी