Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी सैन्य विमान Osprey जापान के पास समुद्र में हुआ क्रैश, फ्लाइट में सवार थे आठ यात्री

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:43 PM (IST)

    अमेरिकी सैन्य विमान (ऑस्प्रे) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप में समुद्र के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि ...और पढ़ें

    अमेरिकी सैन्य विमान जापान के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो सोर्स: एपी)
    अमेरिकी सैन्य विमान जापान के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई
    2. विमान में सवार थे आठ यात्री

    रॉयटर्स, टोक्यो। अमेरिकी सैन्य विमान (Osprey) बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

    समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई

    जापानी ब्रॉडकास्टर एमबीसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 बजे हुई, स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई थी। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की खोज और बचाव अभियान जारी है।

    यही भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच झगड़े ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, म्यूनिख से बैंकॉक जा रहा था विमान