विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमन में हूती विद्रोहियों का कहर: संघर्ष में अब तक 4,481 लोगों की मौत; WHO ने जारी किए खौफनाक आंकड़े

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:01 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 04:06 AM (IST)

यमन में सरकार और हूती विद्रोहियों के संघर्ष से आम नागरिक बुरी तरह प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ...और पढ़ें

यमन संघर्ष में अब तक 4481 लोग मारे गए

यमन संघर्ष में अब तक 4481 लोग मारे गए

HighLights

  1. यमन संघर्ष में अब तक 4,481 लोगों की मौत।

  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 1.8 लाख से अधिक विस्थापित।

  3. हूती विद्रोहियों ने मोखा बंदरगाह, लाल सागर द्वीपों पर कब्जा किया।

डिजिटल डेस्क, जेनेवा। यमन सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच जारी घमासान का बुरा असर आम नागिरकों को भुगतना पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब तक यमन में एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।

छह अगस्त से शुरू हुए घमासान में अब तक 4481 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं, 19 से 26 सितंबर के बीच 164 लोग मारे गए और 645 घायल हुए।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में हूती ने यमन के तटीय इलाके पर हमला बोल दिया था और अहम बंदरगाह शहर मोखा और लाल सागर के अन्य महत्वपूर्ण द्वीपों पर कब्जा कर लिया था।

हूती के बढ़ते प्रभाव से महत्वपूर्ण रणनीतिक समुद्री मार्ग बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य के बंद होने का खतरा बढ़ गया है। यहां से 12 प्रतिशत वैश्विक व्यापारिक माल की आवाजाही होती है।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)