यूक्रेन ने रूस से 140 वर्ग किमी क्षेत्र कराया आजाद, जेलेंस्की का बड़ा दावा: हर महीने 42 हजार रूसी सैनिक हताहत
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने ऑपरेशन विवाल्डी के तहत रूस से कब्जे ...और पढ़ें

जेलेंस्की का बड़ा दावा: युद्ध हर महीने 42 हजार रूसी सैनिक हताहत (फोटो- रॉयटर)
HighLights
जेलेंस्की ने कहा कि हम ट्रंप पर भरोसा करते हैं कि वे युद्ध रोकना चाहते हैं
रूसी हताहतों की संख्या बढ़कर प्रति माह 42,000 हो गई है
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने ऑपरेशन विवाल्डी के तहत रूस से कब्जे वाले करीब 125 से 140 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आजाद (डी-ऑक्युपाई) करा लिया है।
रॉयटर को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि आज तक लगभग 125-140 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मुक्त कराया जा चुका है। यह अभियान उत्तरी डोनेट्स्क क्षेत्र के लिमन दिशा में चल रहा है और अभी पूरा नहीं हुआ है।
जेलेंस्की ने दावा किया कि पिछले दो-तीन महीनों में रूसी हताहतों की संख्या बढ़कर प्रति माह 42,000 हो गई है, जबकि साल की शुरुआत में यह आंकड़ा 30,000 से 32,000 के बीच था।
उन्होंने कहा कि सेना इस ऑपरेशन को एक साल पहले शुरू करना चाहती थी, लेकिन तैयारी पूरी न होने के कारण टाल दिया गया। भाग्य से हमने थोड़ा इंतजार किया और अब अच्छे नतीजे मिल रहे हैं तथा नुकसान भी कम हो रहा है।
अमेरिका के प्रयासों पर जेलेंस्की ने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा करते हैं कि वे युद्ध रोकना चाहते हैं, लेकिन बड़े देश को रोकना मुश्किल है जो रुकना नहीं चाहता।
इस बीच दोनों पक्षों ने लंबी दूरी के हमले भी किए। रूसी ड्रोन ने कीव के एक पुल पर हमला किया, जबकि यूक्रेन ने समारा और ब्रांस्क क्षेत्रों में लक्ष्य भेदने का दावा किया।
