Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेलेंस्की ने बखमुत पर रूसी सेना के दावे का किया खंडन, बोले- यूक्रेनी शहर पर नहीं है रूस का कब्जा

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 21 May 2023 06:47 PM (IST)

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खूंखार वैगनर ग्रुप के दावों को खारिज कर दिया। जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स ...और पढ़ें

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो: एपी)
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो: एपी)

    हिरोशिमा, एपी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को बखमुत पर रूसी सेना के कब्जे से इनकार किया। इसके साथ ही मॉस्को के उन दावों पर संदेह की स्थिति पैदा हो गई है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेनी शहर पर आधिपत्य हासिल कर लिया है।

    जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि आज की तारीख तक बखमुत पर रूस का कब्जा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं तकनीकि जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं कि हमारे सैनिकों के साथ क्या हो रहा है।

    पहले क्या बोले थे जेलेस्की?

    इससे पहले बखमुत की स्थिति के बारे में जेलेंस्की ने कहा था कि शहर रूसी सेना के हाथों घिर गया था। जेलेंस्की से जब यह पूछा गया था कि क्या बखमुत अब भी यूक्रेन के कब्जे में है? इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन ने इस शहर को गंवा दिया है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि (वहां) कुछ बचा नहीं है। उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

    उन्होंने आगे कहा था कि आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ नहीं बचा है। हालांकि, जेलेस्की के प्रेस सचिव ने बाद में पुरानी टिप्पणियों का खंडन किया।

    क्या बखमुत पर वैगनर ग्रुप ने कर लिया कब्जा?

    रूस के सबसे खूंखार वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने दावा किया था कि उन्होंने बखमुत पर जीत हासिल कर ली है। टेलीग्राम पर पोस्ट एक वीडियो में प्रिगोझिन ने दावा किया था कि उनके लड़ाकों ने यूक्रेन के साथ सालभर से ज्यादा समय से चल रही सबसे लंबी खूनी लड़ाई का केंद्र बने पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है। 

    खबरें और भी

    इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप को बखमुत पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वैगनर ग्रुप के साथ-साथ सभी रूसी सैनिकों को बधाई।