विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में मदद करेगा भारत', राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी के योगदान पर जताया भरोसा

Published: Tue, 26 Aug 2025 10:00 PM (IST)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की बधाई के लिए धन्यवाद दिया और रूस के ...और पढ़ें

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी के योगदान पर जताया भरोसा
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी के योगदान पर जताया भरोसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बधाई पर धन्यवाद देते हुए उम्मीद व्यक्त की कि रूस के साथ युद्ध खत्म कराने में भारत गंभीर भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कीव को भरोसा है कि भारत के योगदान से युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी।

इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने भारत के शांति और बातचीत के नजरिये की प्रशंसा की। जेलेंस्की ने कहा कि अब पूरी दुनिया इस भयानक युद्ध को पूरे सम्मान और दीर्घकालीन शांति के साथ खत्म कराने में जुट गई है, हम भारत के योगदान के लिए भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हर फैसला जो कूटनीति को मजबूत करता है वह न केवल यूरोप, बल्कि एशिया-पैसिफिक की सुरक्षा को भी बेहतर करता है।

आपसी सहयोग के लिए उत्सुक- पीएम मोदी

जेलेंस्की ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से 24 अगस्त को मिला एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें मोदी ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर उनके विचारशील संदेश और शुभकामनाओं के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया था। पिछले साल अगस्त में अपनी कीव यात्रा को याद करते हुए, मोदी ने कहा कि वह हमारे आपसी लाभकारी सहयोग को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

यूक्रेन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मोदी ने लिखा, ''मैं इस अवसर पर आपको और यूक्रेन के लोगों को आपके स्वतंत्रता दिवस पर भी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पिछले साल अगस्त में कीव की अपनी यात्रा अच्छे से याद है, और मैं तब से भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को देख रहा हूं। मैं हमारे आपसी लाभकारी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।''

मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहा है और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'मैं जेलेंस्की से जरूर मिलूंगा', युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलने के लिए पुतिन हुए तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।