Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी सेना पर विद्रोहियों ने किया हमला, 2 अधिकारी समेत 11 सैनिकों की मौत

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 04:08 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया जिसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई। मृतकों में अर्धसैनिक बल के 9 सैनिक और 2 अधिक ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल पर हमला। प्रतीकात्मक तस्वीर
    पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल पर हमला। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल पर हमला।
    2. अफगान सीमा के बाद विद्रोहियों ने बनाया निशाना।
    3. हमले में 2 अधिकारी समेत 11 जवानों की मौत।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना पर कुछ विद्रोहियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। मृतकों में अर्धसैनिक बल के 9 सैनिक और 2 अधिकारियों का नाम शामिल है।

    यह हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा के पास हुआ। अफगान बॉर्डर पर कुछ विद्रोहियों ने पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया। हमला इतना भयानक था कि 11 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    18 विद्रोही मारे गए

    अर्धसैनिक बलों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने विद्रोही समूह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 18 विद्रोहियों को मौत के घाट उतार दिया गया है।

    (समाचार एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।