विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तालिबान का पाकिस्तान को करारा जवाब: सीमा पार पाक सेना के ठिकानों पर दागे गोले, एक की मौत

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM (IST)

काबुल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को चार ड्रोन हमलों में सीमावर्ती सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। ...और पढ़ें

ड्रोन हमलों के बाद अफगानिस्तान का पाक सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला

ड्रोन हमलों के बाद अफगानिस्तान का पाक सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला

HighLights

  1. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

  2. पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में अफगान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई

रॉयटर, काबुल। दो पड़ोसी देशों - अफगानिस्तान और पाकिस्तान - के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

मंगलवार को पक्तिका प्रांत में कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के बाद अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की।

काबुल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को चार ड्रोन हमलों में सीमावर्ती सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। इसके जवाब में अफगान बलों ने भारी हथियारों और तोपखाने से पाकिस्तानी सैन्य अड्डे और चौकियों पर हमला बोला, जिससे भारी नुकसान का दावा किया गया है।

दूसरी ओर, इस हिंसक झड़प की आंच आम नागरिकों तक भी पहुंच गई। पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में अफगान गोलीबारी और मोर्टार गिरने से एक निर्दोष नागरिक की मौत हो गई और एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस 'अक्सर होने वाली आक्रामकता' पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रभावी जवाबी कार्रवाई की बात कही है।

फरवरी से सुलग रहा यह सीमाई विवाद अब दोनों देशों के बीच गहरी होती अविश्वास की खाई को बयां करता है।

हालांकि हाल ही में तालिबान ने कूटनीति से मतभेद सुलझाने की बात कही थी, लेकिन सीमा पर खून-खराबे और बढ़ती सैन्य हलचल ने इस क्षेत्र की शांति को गहरे संकट में डाल दिया है।