विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका का चीन के खिलाफ एक्शन, पाक को बैलिस्टिक मिसाइल के पार्टस उपलब्ध कराने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 21 Oct 2023 01:15 PM (IST)

अमेरिका ने चीनी कंपनियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइलों ...और पढ़ें

अमेरिका का चीन के खिलाफ एक्शन, पाक को बैलिस्टिक मिसाइल के पार्टस उपलब्ध कराने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका का चीन के खिलाफ एक्शन, पाक को बैलिस्टिक मिसाइल के पार्टस उपलब्ध कराने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

HighLights

  1. अमेरिका ने की चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई।
  2. तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध।

पीटीआई, वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन की कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के उपकरण उपलब्ध कराने के लिए तीन चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण व्यवस्था के तहत की गई है।

बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के उपकरणों की आपूर्ति से जुड़ी हैं कंपनियां

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं। एक बयान में कहा कि आज हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार, चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जो बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के उपकरणों की आपूर्ति से जुड़ी हैं। यह तीनों कंपनियां चीन की हैं और इन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के मिसाइल से जुड़े पुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि चीन की इन तीन कंपनियों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल से संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति की है। चीन हमेशा से ही पाकिस्तान का सहयोगी रहा है। वह इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम में हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'गाजा को जीतने तक जारी रहेगी जंग', PM नेतन्याहू ने खाई कसम; अबतक 4,137 फलस्तीनियों की मौत

इन तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

यह तीनों कंपनियां जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाए गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि आज की कार्रवाई यह बताती है कि अमेरिका सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, उनके वितरण के साधनों और संबंधित खरीद गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगा चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों। बता दें कि ये प्रतिबंध पाकिस्तान द्वारा अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर फेक दावों की झड़ी, एडिटेड वीडियो और तस्वीरें हो रही वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।