Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan:खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प, 4 सैनिकों समेत 12 आतंकवादियों की मौत

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:44 AM (GMT+05:30)

    Pakistan News पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में देश के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों ( Security forc ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प (प्रतीकात्मक फोटो)
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प (प्रतीकात्मक फोटो)

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में चार पाकिस्तानी सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी एक सैन्य बयान में दी गई है।

    सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को बयान में कहा कि यह झड़प चित्राल जिले में हुई है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना वहां हुई है जहां नये हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब स्थित दो पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। 

    बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और ऑपरेशन में बचे अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan-Afghanistan Clash: तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव, सीमा पर हुई गोलीबारी; तोरखम बॉर्डर सील

    यह भी पढ़ें- मोबाइल स्नैचिंग से बचना है तो... लुटेरों से बचने के लिए पाकिस्तान के मंत्री का लोगों को अजीबोगरीब सलाह