Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan के सिंध प्रांत में डकैतों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, पांच की मौत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 03:25 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान में सिंध प्रांत के घटकी शहर में डकैतों द्वारा किए गए हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने यह जानकार ...और पढ़ें

    Pakistan के सिंध प्रांत में डकैतों ने पुलिस पर किया हमला। फोटो-एएनआइ।
    Pakistan के सिंध प्रांत में डकैतों ने पुलिस पर किया हमला। फोटो-एएनआइ।

    सिंध, एएनआइ। पाकिस्तान में सिंध प्रांत के घटकी शहर में डकैतों द्वारा किए गए हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने यह जानकारी दी है। न्यूज चैनल के मुताबिक यह घटना उत्तरी सिंध के घोटकी शहर में हुई है। हमले में मारे गए पांच पुलिस अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और दो थाना प्रभारी शामिल हैं। पुलिस उप माहनिरीक्षक जावेद जिस्कानी ने बताया कि बंधकों को छुड़ाने के लिए कचा इलाके में पुलिस ने कैंप लगाया था, जिसपर डकैतों ने हमला कर दिया। 

    150 से अधिक डकैतों ने किया हमला

    जियो न्यूज ने पुलिस उप माहनिरीक्षक के हवाले से बताया कि कैंप में मौजूद पुलिस कर्मियों पर 150 से अधिक डकैतों ने एक साथ हमला कर दिया, जिसमें पांच अधिकारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अन्य पुलिस बल को भेजा गया है। पुलिस ने न्यूज चैनल को बताया कि मारे गए अधिकारियों की शव अभी भी शिविर पर हलमा करने वाले लुटेरों के कब्जे में ही है।

    विदेश मंत्री ने की हमले की निंदा

    पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने डकैतों के द्वारा पुलिस पर किए गए इस हमले की निंदा की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'घटना में मारे गए सभी पुलिस कर्मियों को नमन।' उन्होंने इस हमले में घायल अन्य पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

    कानून वयवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को दी जा रही है सभी सुविधाएं

    सिंध प्रांत के मुख्य सचिव डा मुहम्मद सोहेल राजपूत ने भी इस घटना में मारे गए जवानों के परिवारों के प्रति दुख व्यक्त की है। उन्होंने इस हमले में घायल अन्य पुलिस कर्मियों को जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून वयवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में हिंदू युवक का जबरन मतांतरण; महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मस्जिद में कराया गया इस्लाम कुबूल

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बुलेट प्रूफ कारों में चलेंगे सभी चीनी CPEC कर्मचारी, शहबाज शरीफ ने जताई सहमति